विराट कोहली हाल के दिनों में काफी ट्रेंड में रहे हैं। उनकी टीम आरसीबी भी आईपीएल की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली टीमों में से एक है। आइए हर महाद्वीप से इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले सेलिब्रिटी के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 8
इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हर महाद्वीप से
- फोटो : अमर उजाला
विराट कोहली का इंस्टाग्राम पर जलवा बरकरार है। वह इंस्टाग्राम पर एशिया के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले सेलिब्रिटी बन गए हैं। उनके इस सोशल मीडिया एप पर 250 मिलियन फॉलओर्स पूरे हो गए हैं। कोहली इंस्टाग्राम, ट्विटर समेत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फिलहाल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले एथलीट भी हैं। क्रिकेट में कोहली के नाम कई रिकॉर्ड्स हैं। इसकी वजह से दुनियाभर में उन्हें काफी पसंद किया जाता है।
विज्ञापन
2 of 8
हर महाद्वीप से सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाले सेलिब्रिटी
- फोटो : अमर उजाला
हाल फिलहाल में आईपीएल 2023 के दौरान कोहली काफी विवादों में भी रहे थे। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कोहली नवीन उल हक और गौतम गंभीर से भिड़ गए थे। इसके बाद वह कुछ दिनों तक काफी ट्रेंड में रहे थे। उनकी टीम आरसीबी भी आईपीएल की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली टीमों में से एक है। आइए हर महाद्वीप से इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले सेलिब्रिटी के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन
एशिया: विराट कोहली
3 of 8
विराट कोहली
- फोटो : IPL/BCCI
भारत के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान क्रिकेट ही नहीं इंस्टाग्राम पर भी एशिया के किंग बन गए हैं। 250 मिलियन फॉलोअर्स के साथ वह एशियाई महाद्वीप के सबसे बड़े सेलिब्रिटी बन गए हैं। कोहली अब तक भारत के लिए 108 टेस्ट, 274 वनडे और 115 टी20 खेल चुके हैं। टेस्ट में उनके नाम 48.93 की औसत से 8416 रन, वनडे में 57.32 की औसत से 12,898 रन और टी20 में 52.74 की औसत से 4008 रन हैं। कोहली तीनों फॉर्मेट में शतक लगा चुके हैं। टेस्ट में उनके नाम 28 शतक और 28 अर्धशतक, वनडे में 46 शतक और 65 अर्धशतक और टी20 में एक शतक और 37 अर्धशतक हैं। इसके अलावा 237 आईपीएल मैचो में वह 37.25 की औसत और 130.02 के स्ट्राइक रेट से 7263 रन बना चुके हैं। इस लीग में उनके नाम सात शतक और 50 अर्धशतक हैं।
यूरोप: क्रिस्टियानो रोनाल्डो
4 of 8
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : सोशल मीडिया
पुर्तगाल फुटबॉल टीम के कप्तान और सऊदी अरब के क्लब अल नस्र से खेलने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलओर्स वाले स्पोर्ट्स स्टार हैं। यूरोपीय महाद्वीप में भी उनका जलवा है और उनके नाम इस महाद्वीप में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं। रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 585 मिलियन फॉलोअर्स हैं। रोनाल्डो पिछले साल हुए फीफा वर्ल्ड कप में खेले थे और क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गए थे। इस स्टार फुटबॉलर के नाम सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल हैं। वहीं, क्लब लेवल पर रोनाल्डो के नाम 700 से ज्यादा गोल हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह पुर्तगाल के लिए 122 गोल दाग चुके हैं।
विज्ञापन
अफ्रीका: मोहम्मद सालाह
5 of 8
मिस्र के मोहम्मद सालाह
- फोटो : सोशल मीडिया
अफ्रीकी महाद्वीप में मिस्र और लिवरपुल के स्टार फुटबॉलर मोहम्मद सालाह का जलवा है। इस महाद्वीप से इंस्टाग्राम पर उनके नाम सबसे ज्यादा 60 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सालाह ने अब तक क्लब लेवल पर 555 मैचों में 263 गोल दागे हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह मिस्र के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम मिस्र के लिए 87 मैचों में 49 गोल हैं।
विज्ञापन
साउथ अमेरिका: लियोनल मेसी
6 of 8
एंटोनेला और मेसी
- फोटो : सोशल मीडिया
सात बार के बेलोन दी'ओर विजेता फुटबॉलर मेसी के पास दक्षिण अमेरिका में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं। अर्जेंटीना और पीएसजी के इस स्टार फुटबॉलर के इंस्टाग्राम पर 465 मिलियन फॉलोअर्स हैं। मेसी ने पिछले साल ही अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप जिताया था और खुद भी यह ट्रॉफी जीतने के सपने को पूरा किया था। मेसी को दुनिया का सबसे बेहतरीन फुटबॉलर भी कहा जाता है। वह भी क्लब स्तर पर 700 से ज्यादा गोल कर चुके हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके नाम 102 गोल हैं।
विज्ञापन
नॉर्थ अमेरिका: सेलेना गोमेज
7 of 8
सेलेना गोमेज
उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप में अमरिकी सिंगर सेलेना गोमेज के सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं। इस सिंगर के 417 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं। सेलेना अपनी खूबसूरती और बेहतरीन आवाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने हाल ही में सिंगर रेमे के साथ "काम डाउन'' हिट सॉन्ग गाया था।
ऑस्ट्रेलियाई महाद्वीप से कोरियाई मूल की सिंगर-डांसर रोज के सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं। इंस्ट्ग्राम पर उनके 72 मिलियन फॉलोअर्स हैं। रोज का जन्म न्यूजीलैंड में हुआ था, लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया में पली-बढ़ीं हैं। उनक पहले एल्बम R की 448,089 कॉपियां बिकी थीं। उनके गाने यूएस बिलीबोर्ड हॉट 100 और बिलीबोर्ड ग्लोबल 200 में भी रह चुके हैं।