फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपी है एक आइसक्रीम? जिसने खोज लिया वो जीनियस

Tue, 27 Sep 2022 06:08 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ऑप्टिकल इल्यूजन में खोजें आइसक्रीम - फोटो : twitter/ashiki_patel
Optical Illusion: सोशल मीडिया पर आए दिन ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी कई तस्वीरें देखने को मिलती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन हमारी आंखों को भ्रमित करने का काम करती हैं। इसे देखकर हमें लगता है कि हम जो देख रहे हैं वह सच है, लेकिन वास्तविकता कुछ और होती है। वहीं कुछ ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में कुछ चीजें ऐसी होता हैं, जो हमारी आंखों के सामने होकर भी हमें दिखाई नहीं देता है। ऐसे में इसे खोजने के लिए सोशल मीडिया पर अक्सर टास्क दिए जाते हैं। इन दिनों भी एक ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों से कुछ खोजने को कहा गया है, लेकिन अधिकतर लोग इसमें फेल हो रहे हैं। हालांकि, ऐसी पहेलियों को सुलझाने से हमारा दिमाग भी तेज चलने लगता है। दरअसल, इस तस्वीर में आइसक्रीम खोजने का टास्क दिया गया है। तो चलिए देखते हैं, क्या आप इस टास्क को पूरा कर पाएंगे या नहीं। इसके लिए आपको इस तस्वीर को ध्यान से देखना होगा।
 
विज्ञापन

2 of 6
ऑप्टिकल इल्यूजन में खोजें आइसक्रीम - फोटो : twitter/ashiki_patel
इस बात ये इंकार नहीं किया जा सकता है कि लोग ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों और इसमें छिपी पहेलियों को सुलझाना काफी पसंद करते हैं। हमारी आंखों को भ्रमित करने वाली इन तस्वीरों को हल करने में हमारे दिमाग की अच्छी खासी कसरत होती है, जो हमारे आईक्यू लेवल को बढ़ाती है।
 
विज्ञापन

3 of 6
ऑप्टिकल इल्यूजन में खोजें आइसक्रीम - फोटो : twitter/ashiki_patel
इस तरह की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित करती हैं, जिन्हें सॉल्व करना लोगों को काफी पसंद आता है। खासकर ये बच्चों को काफी दिलचस्प लगता है। साथ ही ये उनके दिमाग को तेज करने में भी एक अहम भूमिका निभाता है। यही कारण है कि लोग अपने बच्चों को भी इस तरह के टास्क करने को देते हैं। 
 

4 of 6
ऑप्टिकल इल्यूजन में खोजें आइसक्रीम - फोटो : twitter/ashiki_patel
वायरल हो रहे इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में आप देख सकते हैं कि ये एक ब्लैक एंड व्हाइट चित्र है, जिसमें कुछ बच्चे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर लगता है कि कुछ बच्चे एक नदी के किनारे मस्ती कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को आइसक्रीम खोजने का चैलेंज दिया गया है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
ऑप्टिकल इल्यूजन में खोजें आइसक्रीम - फोटो : twitter/ashiki_patel
इसके लिए आपको इस ऑप्टिकल इल्यूजन को ध्यान से देखना पड़ेगा, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने पल भर में इसका जवाब खोज निकाला, वहीं इसके विपरीत बहुत से लोग आइसक्रीम खोजने में नाकाम रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऑप्टिकल इल्यूजन में खोजें आइसक्रीम - फोटो : twitter/ashiki_patel
अगर आपको भी इस ऑप्टिकल इल्यूजन में आइसक्रीम नजर नहीं आ रही है, तो आपके इंतजार को खत्म करने हुए हम आपको बताते हैं, कि आखिर ये कहां है। उपर दी गई तस्वीर में आपको एक लाल रंग का घेरा दिखेगा, जिसके बीच में अगर आप ध्यान से देखेंगे तो एक आइसक्रीम भी नजर आएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें