Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें दिमाग को घुमाकर रख देती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों ( Optical Illusions IQ Test) में छिपी चीजों को खोजने की चुनौती दी जाती है। छिपी चीजें न सिर्फ आपके दिमाग को उलझा देती हैं, बल्कि आपके दिमाग का परीक्षण भी करती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें देखने को मिलती हैं। इस तरह की कई तस्वीरों में छिपी चीजों को खोजना होता है जबकि कुछ एक जैसी दो तस्वीरों में अंतर बताना होता है। इसके साथ ही कुछ ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें आपकी पर्सनैलिटी के बारे में भी बताती हैं।
बहुत कोशिश करने के बाद भी ज्यादातर लोग तस्वीर में छिपी चीजों को नहीं खोज पाते हैं। आपके लिए हम आज ऑप्टिकल इल्यूजन भ्रम वाली एक जैसी दो तस्वीरें लेकर आए हैं जिनमें आपको सात अंतर खोजना है। अगर आप 15 सेकेंड के तस्वीरों में अंतर खोज लेते हैं, तो माना जाएगा कि आप जीनियस हैं। इन दोनों तस्वीरों ने लोगों के दिमाग को उलझा दिया है।