Optical Illusion IQ Test: ऑप्टिकल इल्यूजन एक तरह का आर्ट होता है। अलग-अलग ऑप्टिकल इल्यूजन में अलग-अलग तरह की पहेलियां छिपी होती हैं। लेकिन इसके डिजाइन को देखकर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं और पहेली को हल नहीं कर पाते हैं। कई स्टडी से पता चलता है कि ऑप्टिकल इल्यूजन भी मनोविश्लेषण का एक हिस्सा है। यह इस बात पर फोकस करता है आप किसी चीज को कैसे देखते हैं।
एक साधारण मानव मस्तिष्क चीजों या तस्वीरों को अलग-अलग तरीकों से देखता है और अलग-अलग धारणा बनाता है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर में ऐसा ही एक उदाहरण देखा जा सकता है। इस तस्वीर में S के बीच एक e शब्द छिपा है। ज्यादातर लोगों को यह शब्द नजर नहीं आ रहा है। इस छिपे e शब्द को क्या आप सात सेकेंड के अंदर देख सकते हैं। अगर आप इस तस्वीर में e को देख लेंगे, तो माना जाएगा कि आप जीनियस हैं।