Optical Illusion Image: आपने सोशल मीडिया पर दिमाग की कसरत कराने वाली कई तस्वीरें देखी होंगी। आज हम आपके लि एक ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें एक टाइगर छिपा है। यह एक ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर है, जिसमें आपको टाइगर को खोजना है। इस खतरनाक जानवर को खोजने के लिए आपके पास सिर्फ 9 सेकेंड का समय है। अगर आप इस जानवर को खोज लेते हैं, तो माना जाएगा कि आपका दिमाग बहुत तेज है। इसके साथ ही आप किसी पहेली को आसानी से सुलझा सकते हैं।
ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों और इसमें मिले चैलेंज को पूरा करने में लोगों को काफी अच्छा लगता है। हालांकि, ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों को देखने के बाद ज्यादातर लोगों का दिमाग घूम जाता है। आंखों को धोखा देने वाली इन तस्वीरों में कोई न कोई चीज छिपी होती है। तस्वीरों में छिपी चीजें हमारी आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन दिखाई नहीं देती हैं।