फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपी हैं सफेद, काली, भूरी बिल्लियां, हिम्मत है तो 20 सेकेंड में ढूंढकर दिखाइए

Thu, 15 Dec 2022 07:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
इस तस्वीर में छिपी हैं सफेद, काली, भूरी बिल्लियां - फोटो : Twitter
Optical Illusion: सोशल मीडिया पर अक्सर ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें देखने को मिलती हैं। इन तस्वीरों में कई बेहद मुश्किल और मजेदार दोनों ही होती हैं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ही ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें लेकर आए हैं। इन तस्वीरों में काली, सफेद और भूरी बिल्लियां छिपी हैं जिन्हें आपको खोजना है। आपके लिए चैलेंज यह है कि आपको सिर्फ 30 सेकेंड के अंदर इस फोटो में सभी रंग की बिल्लियों को खोजना है। 

ऑप्टिकल इल्यूजन को हल करने से आपका माइंड को फ्रेश और दिमाग तेज हो सकता है। इस तरह के गेम दिमाग की कसरत के रूप में माने जाते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरों में छिपी पहेलियों को हल करने में ज्यादातर लोग फेल हो जाते हैं। आज हम आपके लिए जो तस्वीरें लेकर आए हैं उनको देखने के बाद आपकी आंखें धोखा खा जाएंगी। इन तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन ( Optical Illusion Photo) का बिल्कुल सटीक उदाहरण माना जा सकता है। 

पहली ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में जंगल दिखाई दे रहा है जिसमें पेड़ और पौधे हैं। इसमें एक जाल लगाया गया है। इसके अलावा इसमें पेड़ भी दिख रहे हैं। इस तस्वीर में एक काले और सफेद रंग की बिल्ली छिपकर बैठी है जिसे आपको खोजना है। अगर आप खोज लेते हैं, तो जीनियस माना जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 8
इस तस्वीर में छिपी हैं सफेद, काली, भूरी बिल्लियां - फोटो : Twitter
अब आप गौर से देखिए बिल्ली बड़े से पेड़ के पास में झाड़ी में छिपकर बैठी है। क्या आपको कुछ काली और सफेद चीज दिख रही है। अगर दिख रही है, तो जान लीजिए कि बिल्ली वही है। संभावना है कि आपने बिल्ली को खोज लिया होगा। 
 
विज्ञापन

3 of 8
इस तस्वीर में छिपी हैं सफेद, काली, भूरी बिल्लियां - फोटो : Twitter
दूसरी तस्वीर में आपको एक अलमारी दिख रही है जिसके अंदर बहुत से कपड़े रखे गए हैं। इसके अलावा जमीन पर भी कुछ कपड़े नजर आ रहे हैं। तस्वीर में बैग्स और जूते भी नजर आ रहे हैं। इन्हीं के बीच एक बिल्ली छिपी हुई है जिसे आपको 20 सेकेंड के अंदर खोजना है। 

 

4 of 8
इस तस्वीर में छिपी हैं सफेद, काली, भूरी बिल्लियां - फोटो : Twitter
तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो आपको बैग्स रखे दिख रहे होंगे। उससे हल्की बाएं तरफ जूते-चप्पल रखे हैं। दाईं तरफ से पहले जूते-चप्पल वाले ब्लॉक में एक कपड़ा लटक रहा है जिसके पीछे ही बिल्ली छिपी है। 

 
विज्ञापन

5 of 8
इस तस्वीर में छिपी हैं सफेद, काली, भूरी बिल्लियां - फोटो : Twitter
अब आपको इस तीसरी तस्वीर में  किचन में स्लैब पर सामना रखे हुए दिख रहे होंगे। इसके अलावा एक टेबल पर कॉफीमेकर रखा आ रहा होगा। उसी के पास से सीढ़ियां हैं। इस किचन में फ्रिज रखा है और टेबल पर फलों की टोकरी रखी है। 


Year Ender 2022: इस साल अंतरिक्ष में देखने को मिलीं ये अनोखी घटनाएं, जानिए इनके बारे में
 
विज्ञापन

6 of 8
इस तस्वीर में छिपी हैं सफेद, काली, भूरी बिल्लियां - फोटो : Twitter
तस्वीर में भूरे रंग की बिल्ली छिपकर बैठी है जो आसानी से नहीं दिख रही है। आपके गौर से देखेंगे तो आपको फ्रिज के ऊपर बास्केट में बिल्ली बैठी दिखेगी। यह आंखों के सामने ही है, लेकिन नजर नहीं आ रही है। 
 
विज्ञापन

7 of 8
इस तस्वीर में छिपी हैं सफेद, काली, भूरी बिल्लियां - फोटो : Twitter

आखिर तस्वीर में चारों तरफ पेड़ और पौधे दिख रहे हैं। जमीन पर हरी-भरी घास दिख रही है और तस्वीर में एक छोटी सीढ़ी रखी दिख रही है। इन्हीं के बीच एक सफेद बिल्ली भी छिपी है। 

Year Ender 2022: इस साल इन वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब मचाया धमाल, क्या आपने भी देखा

 
विज्ञापन

8 of 8
इस तस्वीर में छिपी हैं सफेद, काली, भूरी बिल्लियां - फोटो : Twitter
तस्वीर में गौर से देखेंगे तो आपको सफेद रंग की बिल्ली दिख जाएगी। यह इस तरह छिपी है कि इसे पहचानना मुश्किल है। यब बिल्ली जमीन पर पेडों के पीछे झाड़ियों में छिपकर बैठी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें