इस साल अंतरिक्ष में देखने को मिलीं ये अनोखी घटनाएं
- फोटो : NASA
डार्ट मिशन
साल 2022 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इतिहास में पहली बार किसी प्लैनेटरी डिफेंस टेस्ट यानी डार्ट मिशन (Dart Mission) को पूरा करने में सफलता हासिल की। अब अगर भविष्य में धरती पर किसी तरह के एस्टेरॉयड का हमला होने की संभावना होती है, तो इस तकनीक से धरती को तबाही से बचाया जा सकता है। भविष्य में धरती को सबसे अधिक खतरा एस्टेरॉयड से है। इसके बाद ग्लोबल वॉर्मिंग या जलवायु परिवर्तन से खतरा है।