फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Optical Illusion: तस्वीर में बल्ला, बत्तख, तितली, गाजर और गुब्बारा छिपा है, क्या 15 सेकेंड के अंदर ढूंढ लेंगे

Sun, 22 Jan 2023 01:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तस्वीर में बल्ला, बत्तख, तितली, गाजर और गुब्बारा छिपा है - फोटो : Twitter
Optical Illusion Iq Test: ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें तेज दिमाग वाले लोगों को भी कन्फ्यूज कर देती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में कुछ चीजें होती हैं जिन्हें खोजना होता है। बहुत कोशिश करने के बाद भी तस्वीरों में छिपी चीजें नहीं दिखती हैं। हालांकि ऑप्टिकल इल्यूजन को हल करने से दिमाग की कसरत होती है। कई ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में छिपी पहेलियों को हल करना होता है जबकि कुछ तस्वीरें हमारे व्यक्तित्व के बारे में बताती हैं। 

आज हम आपके लिए एक ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें बैट, बत्तख, तितली, गाजर और एक गुब्बारा छिपा है जिसे आपको खोजना है। अगर आप किसी के अवलोकन क्षमता का और आईक्यू लेवल टेस्ट लेना चाहते हैं, तो उसके लिए यह तस्वीर बिल्कुल परफेक्ट है। इस ऑप्टिकल इल्यूजन में बैट, बत्तख, तितली, गाजर और गुब्बारे को खोजने के लिए 15 सेकेंड का समय तय किया गया है। कहा जा रहा है कि जीनियस व्यक्ति ही इस तस्वीर में सभी चीजों को खोज सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
तस्वीर में बल्ला, बत्तख, तितली, गाजर और गुब्बारा छिपा है - फोटो : Twitter
क्या आपको इस तस्वीर में कहीं पर बैट, बत्तख, तितली, गाजर और गुब्बारा दिख रहा है। यह ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर एक फर्नीचर के दुकान की है जहां पर काम में अपने पिता की मदद करते दो बच्चों को देखा जा सकता है। इनके पास एक कुत्ता भी दिख रहा है। लेकिन इनके अलावा इस जगह पर बैट, बत्तख, तितली, गाजर और गुब्बारा भी है जिसे आपको खोजना है। अब आप अपनी नजर को दौड़ाइए और सभी को खोजिए। 


 
विज्ञापन

3 of 5
Ropeway:पहाड़ी पार करने के लिए लगाया जबरदस्त जुगाड़, रोप वे पर चढ़ा दी बस - फोटो : Twitter
अगर आपकी नजर बाज की है तो आप इस पहेली को बेहद आसानी से सुलझा सकते हैं। आप अपनी घड़ी में टाइमर सेट कर लीजिए और अपनी नजर को चारों तरफ दौड़ाइए। इस तस्वीर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसमें सभी चीजों को खोजना थोड़ा मुश्किल हो रहा है, लेकिन आप ध्यान से देखेंगे तो दिए गए 15 सेकेंड की समयसीमा के अंदर बैट, बत्तख, तितली, गाजर और गुब्बारे को आसानी से खोज सकते हैं। 
 

4 of 5
Ropeway:पहाड़ी पार करने के लिए लगाया जबरदस्त जुगाड़, रोप वे पर चढ़ा दी बस - फोटो : Twitter
यह तस्वीर देखने में बेहद सामान्य है, लेकिन इसमें सभी चीजों को खोजना किसी चुनौती से कम नहीं है। अच्छे आईक्यू वाले शख्स के लिए यह कोई कठिन काम नहीं है। दावा किया जा रहा है कि इस तस्वीर में सभी चीजों को खोजने में 99 फीसदी लोग फेल हो चुके हैं। अगर आप बैट, बत्तख, तितली, गाजर और गुब्बारा को खोजने वाले एक फीसदी लोगों में शामिल होना चाहते हैं, तो दिए समयसीमा के अंदर खोजकर दिखाइए। 

Optical Illusion: क्या जंगल में सात सेकेंड के अंदर चिड़िया को ढूंढ सकते हैं? सिर्फ पांच फीसदी लोग खोज पाए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ropeway:पहाड़ी पार करने के लिए लगाया जबरदस्त जुगाड़, रोप वे पर चढ़ा दी बस - फोटो : Twitter
अगर आप अभी भी तस्वीर में छिपे बैट, बत्तख, तितली, गाजर और गुब्बारे को नहीं खोज पाए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमने तस्वीर शेयर की है जिसमें आप आसानी से देख सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें