फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: दुनिया का अनोखा गांव, जहां पैदा होती हैं सिर्फ लड़कियां, वैज्ञानिक भी नहीं उठा पाए रहस्य से पर्दा

Tue, 03 May 2022 01:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
इस गांव में पैदा होती हैं सिर्फ लड़कियां - फोटो : pixels
Mysterious Village In World: दुनिया में आज भी कई ऐसे रहस्य हैं जो अनसुलझे हैं। वैज्ञानिकों ने कई रहस्यों से पर्दा तो हटा दिया है, लेकिन दुनिया की कुछ रहस्यमय चीजों का जवाब वैज्ञानिक अभी तक नहीं खोज पाए हैं। दुनिया में कई ऐसी रहस्यमयी जगहें हैं जिनके बारे में जानकर वैज्ञानिक भी हैरान है। इन रहस्यों के बारे में जानकर किसी को यकीन होता है। लोगों का कहना है कि आखिर यह कैसे हो सकता है। इसी कड़ी में हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताएंगे जिसके रहस्य के बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा। 

दुनिया में एक ऐसा गांव है जहां 12 साल से सिर्फ लड़कियां पैदा हो रही हैं यानी इन सालों में यहां किसी लड़के का जन्म नहीं हुआ है। यह जानकर अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। गांव के इस रहस्य के बारे में जानकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं। वह भी नहीं पता लगा पाए हैं कि आखिर इस गांव में ऐसा क्यों हो रहा है?
विज्ञापन

2 of 7
इस गांव में पैदा होती हैं सिर्फ लड़कियां - फोटो : pixels

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पोलैंड में यह रहस्यमयी गांव स्थित है जिसका नाम मिजेस्के ओद्रजेनस्की है। इस गांव में बीते 12 साल में किसी लड़के का जन्म नहीं हुआ है यहां सिर्फ लड़कियों का जन्म होता है। 
विज्ञापन

3 of 7
इस गांव में पैदा होती हैं सिर्फ लड़कियां - फोटो : pixels

यहां के मेयर ने साल 2019 में एक एलान किया था जो बेहद हैरान करने वाला है। मेयर ने घोषणा की थी कि अगर गांव में किसी के घर बेटे का जन्म होता है, तो उस परिवार को वह इनाम देंगे। 

4 of 7
इस गांव में पैदा होती हैं सिर्फ लड़कियां - फोटो : pixels
वैज्ञानिकों को जब इस गांव के बारे में जानकारी हुई, तो उन्होंने इस रहस्य को जानने के लिए रिसर्च किया। लेकिन बहुत शोध करने के बाद भी उनको कोई सफलता नहीं मिल पाई। वैज्ञानिक यह नहीं पता लगा पाए कि आखिर इस गांव में कोई लड़का क्यों नहीं पैदा हुआ। 
विज्ञापन

5 of 7
इस गांव में पैदा होती हैं सिर्फ लड़कियां - फोटो : pixels
वैज्ञानिक ही नहीं पत्रकार और टीवी में काम करने वाले लोगों ने इस गांव पर शोध किया है। लेकिन अभी तक इस गांव का रहस्य एक पहेली बना हुआ है। 
विज्ञापन

6 of 7
इस गांव में पैदा होती हैं सिर्फ लड़कियां - फोटो : pixels

रहस्य को जानने की कोशिश में लगे हैं वैज्ञानिक

दुनिया के इस अनोखे गांव की 300 आबादी है। एक बार अग्निशामकों के यूथ वॉलिंटियर्स के लिए एक क्षेत्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था और इसमें गांव की पूरी टीम लड़कियों की थी। इसके बाद से यह गांव में चर्चा में आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इस गांव में पैदा होती हैं सिर्फ लड़कियां - फोटो : pixels
इस क्षेत्र की मेयर क्रिस्टीना जिडजियाक ने गांव के बारे में बताते हुए कहा कि मिजेस्के ओद्रजेनस्की की स्थिति अजीबोगरीब है। मेयर ने कहा कि वैज्ञानिकों ने इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश की कि आखिर गांव में सिर्फ लड़कियां ही क्यों पैदा होती हैं। लेकिन वैज्ञानिक इस रहस्य से पर्दा नहीं उठा पाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें