फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs KKR Photos: मैच में दिखा चहल-धनश्री का ग्लैमरस अंदाज, सैमसन ने पहली बार वाइड बॉल के फैसले को दी चुनौती, मांगा डीआरएस

Tue, 03 May 2022 12:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

राजस्थान के खिलाफ कोलकाता ने सात विकेट से मैच जीत लिया। इस हार से कोलकाता के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई हैं, जबकि राजस्थान को यहां से बेहतर खेल का प्रदर्शन करना होगा। 
विज्ञापन
1 of 15
चहल और उनकी पत्नी धनश्री; संजू सैमसन डीआरएस की मांग करते हुए - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 के 47वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर सीजन में चौथी जीत हासिल की। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 152 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में कोलकाता ने 19.1 ओवर में तीन विकेट पर 158 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस हार से कोलकाता के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई हैं, जबकि राजस्थान को यहां से बेहतर खेल का प्रदर्शन करना होगा। 
विज्ञापन

2 of 15
धनश्री और युजवेंद्र चहल - फोटो : IPL/BCCI
मैच से पहले धनश्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर चहल के साथ एक तस्वीर पोस्ट किया। इस तस्वीर को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। धनश्री लगभग हर मैच में राजस्थान और अपने पत्नी युजवेंद्र चहल को सपोर्ट करने पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

3 of 15
धनश्री और उनके साथ (दाईं) रसी वान डर डुसेन की पत्नी लारा वान डर डुसेन - फोटो : IPL/BCCI
मैच के दौरान धनश्री के साथ दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी रसी वान डर डुसेन की पत्नी लारा वान डर डुसेन भी नजर आईं। रसी को इसी साल मेगा ऑक्शन में राजस्थान की टीम ने खरीदा था। हालांकि, उन्हें अब तक सिर्फ दो मैचों में खेलने का मौका मिला और इसमें उन्होंने 10 रन बनाए हैं।

4 of 15
धनश्री और उनके साथ (दाएं) रसी वान डर डुसेन की पत्नी लारा वान डर डुसेन - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान की टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी और संजू सैमसन के चौके-छक्के लगाने पर उनको सपोर्ट करने पहुंचे फैन्स काफी खुश नजर आए। आखिर में रियान पराग और शिमरोन हेटमायर ने भी चौके-छक्के लगाए। इसे राजस्थान के फैन्स एंजॉय करते देखे गए।
विज्ञापन

5 of 15
कोलकाता और राजस्थान के फैन्स मैच देखने पहुंचे थे - फोटो : IPL/BCCI
हालांकि, कोलकाता के आगे राजस्थान की एक न चली और सैमसन की टीम को यह मैच गंवाना पड़ा। यह कोलकाता की इस सीजन चौथी जीत रही। वहीं, राजस्थान को मिली यह चौथी हार थी।
विज्ञापन

6 of 15
वाइड देते अंपायर और उनसे डीआरएस की मांग करते राजस्थान के कप्तान सैमसन - फोटो : IPL/BCCI
मैच के दौरान जब कोलकाता की टीम बल्लेबाजी और राजस्थान की टीम गेंदबाजी कर रही थी, तब मैदान पर खूब ड्रामा भी देखने को मिला। दरअसल, कोलकाता की पारी के 19वें ओवर में अंपायर के फैसले से नाखुश कप्तान सैमसन ने वाइड बॉल के फैसले के खिलाफ ही डीआरएस की मांग कर दी। दरअसल, फील्ड अंपायर के कुछ पुराने फैसलों से भी सैमसन नाराज थे। अंत में वह बेकाबू होकर वाइड के फैसले को चुनौती दे दी।

19वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की तीसरी गेंद रिंकू सिंह के बल्ले से दूर से निकली और विकेटकीपर सैमसन के पास पहुंची। उस वक्त रिंकू अपनी क्रीज में नॉर्मल स्टांस के साथ थे, तो अंपायर ने इस गेंद को वाइड करार दिया। अंपायर के इस फैसले से सैमसन नाखुश दिखे, लेकिन उन्होंने तब कुछ नहीं कहा। इसके बाद चौथी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने शॉर्ट बॉल फेंकी। इस पर रिंकू ने शफल करने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके बल्ले से नहीं लगी। 
आश्चर्यजनक रूप से इस गेंद को भी अंपायर ने वाइड करार दिया। इससे नाखुश होकर सैमसन ने डिसीजन रिव्यू सिस्टम का साइन बनाया, लेकिन उससे कुछ हासिल नहीं हो सका। इसके बाद अंपायर ने सैमसन से पूछा कि क्या वह वाकई डीआरएस लेना चाहते हैं? इस पर सैमसन ने हां में जवाब दिया। रिप्ले में दिखा कि गेंद बल्ले से काफी दूर थी और थर्ड अंपायर ने भी इसे वाइड बताया। हालांकि, यह पहली बार हुआ कि किसी कप्तान ने वाइड बॉल के फैसले को चुनौती देने के लिए डीआरएस का इस्तेमाल किया हो। 
विज्ञापन

7 of 15
जोस बटलर - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान की खराब शुरुआत हुई। टीम ने तीसरे ही ओवर में अपना पहला विकेट गंवा दिया। उमेश यादव ने अपने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर देवदत्त पडिक्कल का खुद कैच पकड़ा। पडिक्कल ने आउट होने से पहले पांच गेंदों में दो रन बनाए। राजस्थान को दूसरा बड़ा झटका फॉर्म में चल रहे जोस बटलर के रूप में लगा। उन्हें टिम साउदी ने अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर मावी के हाथों कैच कराया। बटलर ने आउट होने से पहले 25 गेंदों में 22 रन बनाए।

8 of 15
संजू सैमसन अर्धशतक लगाने के बाद - फोटो : IPL/BCCI
केकेआर की तरफ से डेब्यू कर रहे अनुकूल रॉय ने पहली सफलता हासिल की। उन्होंने करुण नायर को 13 के स्कोर पर रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। इसके बाद कप्तान संजू सैमसन ने 38 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका इस सीजन का दूसरा और आईपीएल करियर का 17वां अर्धशतक रहा। सैमसन ने अपनी शानदार पारी के दौरान राजस्थान रॉयल्स के लिए 200 चौके लगाने की उपलब्धि हासिल की। सैमसन ने आउट होने से पहले 49 गेंदों में 54 रन बनाए।

9 of 15
टिम साउदी अपील करते हुए - फोटो : IPL/BCCI
रियान पराग बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्हें टिम साउदी ने अपने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर अनुकूल रॉय के हाथों कैच कराया। रियान ने आउट होने से पहले 12 गेंदों में 19 रन बनाए।राजस्थान के लिए 19वां ओवर काफी अच्छा रहा। टिम साउदी के इस ओवर में हेटमायर के दो छक्के समेत कुल 20 रन आए।

10 of 15
शिमरोन हेटमायर और रविचंद्रन अश्विन - फोटो : IPL/BCCI
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 152 रन बनाए। सैमसन के अलावा हेटमायर 13 गेंदों में 27 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अश्विन के साथ छठे विकेट के लिए 37 रन की नाबाद साझेदाकी की। कोलकाता की तरफ से टिम साउदी ने दो विकेट झटके।

11 of 15
एरॉन फिंच क्लीन बोल्ड हुए - फोटो : IPL/BCCI
153 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम के लिए एरॉन फिंच ने एक बार फिर से निराश किया। वह तीसरे ही ओवर में कुलदीप सेन की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। फिंच ने आउट होने से पहले सात गेंदों में चार रन बनाए। वहीं, बाबा इंद्रजीत पहली बार सीजन में पारी की शुरुआत कर रहे थे, लेकिन वह छठे ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हो गए। इंद्रजीत ने आउट होने से पहले 16 गेंदों में 15 रन बनाए।

12 of 15
श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL/BCCI
इसके बाद श्रेयस अय्यर और नीतीश राणा ने अहम साझेदारी की। ट्रेंट बोल्ट ने कोलकाता नाइट राइडर्स की 60 रनों की अहम साझेदारी तोड़ी। बोल्ट ने अपने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर श्रेयस अय्यर को आउट किया। श्रेयस 32 गेंदों में 34 रन बनाकर सैमसन को कैच दे बैठे। 

13 of 15
नीतीश राणा - फोटो : IPL/BCCI
आखिरी कुछ ओवर में नीतीश राणा का जलवा देखने को मिला। उन्होंने रिंकू सिंह के साथ मिलकर कोलकाता को जीत दिलाई। युजवेंद्र चहल ने 18वें ओवर में 13 रन खर्च किए। इसमें रिंकू ने उन्हें लगातार दो चौके जड़े। कोलकाता को 12 गेंदों में 18 रन की दरकार थी।

14 of 15
रिंकू सिंह और नीतीश राणा - फोटो : IPL/BCCI
नीतीश और रिंकू के दम पर और श्रेयस अय्यर की अगुआई में केकेआर ने राजस्थान के 153 रन के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर और पांच गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। कोलकाता की तरफ से नीतीश राणा और रिंकू सिंह ने मैच जिताऊ पारियां खेली और चौथे विकेट के लिए 38 गेंदों में 66 रन की अटूट साझेदारी की। नितीश 37 गेंदों में 48 और रिंकू सिंह 23 गेंद में 42 रन बनाकर नाबाद रहे। 
विज्ञापन

15 of 15
जीत के बाद खुश श्रेयस अय्यर और डांस करते आंद्रे रसेल - फोटो : IPL/BCCI
केकेआर की यह इस सीजन की चौथी जीत भी है और वह अब अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर विक्ट्री साइन बनाते दिखे। वहीं, आंद्रे रसेल ने डांस भी किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें