फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Story Of Mango Man: यूपी के इस शहर में है अनोखा पेड़, जिसमें लगते हैं 300 किस्म के आम

Fri, 12 May 2023 04:40 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
एक पेड़ में लगते हैं 300 किस्म के आम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
Lucknow's Famous Mango Tree: नवाबों के शहर लखनऊ के आम तो पूरे उत्तर भारत में मशहूर हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे खास पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं जो इसी शहर में है, लेकिन आप शायद ही इसके बारे में जानते होंगे। लखनऊ का ये पेड़ अनोखा पेड़ इस लिए खास है क्योंकि इस एक पेड़ पर अलग-अलग करीब 300 किस्म के आम लगते हैं। जी हां, ये सुनने में भले ही आपको नामुमकिन लग रहा होगा, लेकिन वास्तव में इस पेड़ का इजाद किया गया है। ये खास पेड़ लखनऊ से कुछ किलोमीटर दूर मलिहाबाद चौराहे के पास है। लखनऊ के रहने वाले हाजी कलीम उल्लाह खान ने बड़ी मशक्कत के साथ इस पेड़ को बनाया है, जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। ग्राफ्टिंग तकनीक की मदद से इस पेड़ का इजाद किया गया है, जिसमें 300 अलग-अलग किस्म के आम लगते हैं। इतना ही नहीं इस काम के लिए हाजी कलीम को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन

2 of 4
एक पेड़ में लगते हैं 300 किस्म के आम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
17 साल की उम्र में ही हाजी कलीम साहब ने एक खास पौधे का इजाद किया था, जिसमें करीब साल अलग-अलग किस्म के आम लगते थे। आम के पेड़ों पर किए गए इन कामों को देखते हुए हाजी कलीम साहब को दुनियाभर में मैंगो मैन (Mango Man) के नाम से भी जाना जाता हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
एक पेड़ में लगते हैं 300 किस्म के आम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
दरअसल, इस अनोखे पेड़ में लगने वाले आम को बेचा नहीं जाता बल्कि इन्हें लोगों में बांटा जाता है। आम का सीजन आते ही जुलाई महीने तक इस पेड़ पर आम लगभग लग चुके होते हैं। ऐसे में लोग इस आम को खाते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
एक पेड़ में लगते हैं 300 किस्म के आम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
हाजी कलीम साहब का कहना है कि आम का पेड़ अपने आप में एक पूरा कॉलेज है, जिस पर पढ़ाई की जा सकती है। अगर आम के पेड़ पर ठीक से स्टडी कर ली जाए, तो इससे कैंसर और एड्स जैसी जानलेवा बीमारियों का भी इलाज मिल सकता है। हैरानी ही बात तो ये है कि दुनिया में मैंगो मैन के नाम से मशहूर शख्स ने केवल सातवीं तक पढ़ाई की है, लेकिन बड़े-बड़े वैज्ञानिक आज भी उनसे सलाह लेते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें