फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: जल्द पिता बनने वाले हैं ग्लेन मैक्सवेल, पत्नी विनी रमन ने दी खुशखबरी, अनुष्का ने इस तरह किया रिएक्ट

Fri, 12 May 2023 10:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंगलोर

सार

विनी रमन ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी दी है। विनी भारतीय मूल की हैं और मैक्सवेल को ऑस्ट्रेलियाई बिग बैश लीग के दौरान उनसे प्यार हुआ था।
विज्ञापन
1 of 6
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रदर्शन भले ही खराब रहा हो, लेकिन टीम के लिए कप्तान फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल का रन बनाना सबसे अच्छी बात रही है। दोनों का बल्ला इस साल खूब चला, लेकिन टीम अब भी प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जूझ रही है। इसी बीच मैक्सवेल के लिए खुशखबरी सामने आई है। वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 6
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन - फोटो : सोशल मीडिया
उनकी पत्नी विनी रमन ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी दी है। विनी भारतीय मूल की हैं और मैक्सवेल को ऑस्ट्रेलियाई बिग बैश लीग के दौरान उनसे प्यार हुआ था। विनी ने बताया कि इस साल सितंबर में दोनों पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने पिछले साल मार्च में शादी की थी। विनी मैक्सवेल के साथ आईपीएल का लुत्फ उठाने भारत आई हुई हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन - फोटो : social Media
विनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- ग्लेन और मैं यह घोषणा करते हुए बहुत खुश हैं कि हमारा रेनबो बेबी सितंबर 2023 में आने वाला है। हमारे लिए यह स्वीकार करना बहुत महत्वपूर्ण है कि हमारे लिए यह यात्रा आसान नहीं रही है। मैं पहले से जानती हूं कि इस तरह की पोस्ट देखना कितना दर्दनाक हो सकता है और आप सोचते हैं कि आपका समय कब आएगा। हम अपना प्यार और ताकत अन्य कपल्स को भेजते हैं जो फर्टिलिटी या किसी तरह के नुकसान से जूझ रहे हैं।

4 of 6
ग्लेन मैक्सेवल और विनी रमन - फोटो : सोशल मीडिया
विनी की इस पोस्ट पर कई स्टार ने कमेंट किए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में मैक्सवेल के साथी विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी हार्ट इमोजी कमेंट किया है। विनी इस सीजन कई मैचों में आरसीबी को सपोर्ट करती दिख चुकी हैं। मैक्सवेल ने हाल ही में बताया था कि एक बार उनकी तुलना कोहली से की गई थी, जो कि अब तक उन्हें मिली सबसे बेहतरीन तारीफ है।  इस वीडियो को आरसीबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था।
विज्ञापन

5 of 6
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की शादी का कार्ड तमिल में छपा है - फोटो : सोशल मीडिया
विनी रमन मेलबर्न में एक दवाई कंपनी में काम करती हैं। उनका परिवार मूल रूप से चेन्नई का रहने वाला है। इसी वजह से दोनों ने पहले क्रिश्चियन और फिर हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। मैक्सवेल और विनी रमन पहली बार साल 2013 में मिले थे। तब बिग बैश लीग में मैक्सवेल मेलबर्न स्टार का हिस्सा थे और इसी टीम के एक इवेंट में उनकी मुलाकात विनी रमन से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Glenn Maxwell- Vini Raman - फोटो : social Media
दोनों ने करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद 2017 में दोनों के अफेयर की खबरें सामने आईं। कुछ समय बाद मैक्सवेल और विनी क्रिकेट अवॉर्ड सेरेमनी में साथ में पहुंचे। इसके बाद दोनों के रिलेसनशिप में होने खबरें सामने आईं। बाद में मैक्सवेलन और विनी ने सगाई कर ली और इस रिश्ते पर आधिकारिक मुहर लग गई। पिछले साल दोनों ने चेन्नई में हिंदू धर्म के तौर तरीकों से शादी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें