Okinoshima Island: दुनिया में कई ऐसे स्थान हैं, जो अलग-अलग वजह से मशहूर हैं।जापान में भी एक ऐसी ही जगह है, जिसे ओकिनोशिमा आइलैंड के नाम से जाना जाता है। इस आइलैंड पर महिलाओं का जाना प्रतिबंधित है। यहां तक कि इस आइलैंड पर जाने के लिए पुरुषों के लिए भी कड़े नियम बनाए गए हैं।
ओकिनोशिमा आइलैंड को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया है। यह 700 वर्ग मीटर में फैला है। इस टापू के बारे में कहा जाता है कि चौथी से नौवीं शताब्दी तक यह कोरियाई प्रायद्वीप और चीन के बीच व्यापार का केंद्र हुआ करता था।