मंगलवार को अहमदाबाद में दोनों टीमें अपने पहले खिताब के लिए जोर लगाएंगी। हम यहां आपको पंजाब किंग्स के दबदबे के पांच कारण बताएंगे जो उन्हें खिताब का असली हकदार बनाते हैं। आइये जानते हैं...
आईपीएल 2025 चरम पर पहुंच गया है। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इस सत्र का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। मंगलवार को अहमदाबाद में दोनों टीमें अपने पहले खिताब के लिए जोर लगाएंगी। हम यहां आपको पंजाब किंग्स के दबदबे के पांच कारण बताएंगे जो उन्हें खिताब का असली हकदार बनाते हैं। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
2 of 7
रिकी पोंटिंग-प्रीति जिंटा
- फोटो : IPL/BCCI
1. पंजाब के थिंक टैंक में रिकी पोंटिंग की मौजूदगी
पंजाब किंग्स ने सत्र की शुरुआत से पहले रिकी पोंटिंग को बतौर क्रिकेट कोच टीम में शामिल किया था। इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान रहे पोंटिंग का पंजाब के थिंकटैंक में होना उनके लिए लाभकारी रहा है। पोंटिंग के नाम सबसे ज्यादा आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। यही कारण है कि वह पंजाब को अपने पहले ही सत्र में फाइनल तक ले जाने में कामयाब हुए।
विज्ञापन
3 of 7
श्रेयस अय्यर
- फोटो : IPL/BCCI
2. श्रेयस अय्यर की कप्तानी
पंजाब किंग्स ने मेगा नीलामी में श्रेयस अय्यर पर दांव लगाया था और उन्हें 26.75 करोड़ रुपये में टीम का हिस्सा बनाया। वह आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। रिकी पोंटिंग की मौजूदगी में श्रेयस कारगर साबित हुए हैं। उनके नेतृत्व में पंजाब ग्रुप चरण में शीर्ष पर रही। अब टीम फाइनल खेलेगी। दाएं हाथ के बल्लेबाज इस सीजन पंजाब के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने 16 मुकाबलों में छह अर्धशतकों की मदद से 603 रन बनाए हैं। श्रेयस इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने तीन टीमों को आईपीएल के फाइनल में पहुंचाया है। 2020 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाया था। इसके बाद 2024 में श्रेयस की अगुवाई में पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर खिताब जीता। अब उन्होंने पंजाब को फाइनल में पहुंचा दिया है।
4 of 7
श्रेयस अय्यर-प्रभसिमरन सिंह-प्रियांश आर्या
- फोटो : ANI
3. पंजाब का शीर्ष क्रम मजबूत
पंजाब का शीर्ष क्रम आरसीबी के मुकाबले काफी मजबूत है। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पंजाब की सलामी जोड़ी अब तक 974 रन बना चुकी है। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर भी दमदार फॉर्म में चल रहे हैं। क्वालिफायर-2 में उन्हें नेहल वढेरा का अच्छा साथ मिला था, जिसकी वजह से टीम फाइनल में पहुंची। इस सत्र में विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने भी प्रभावित किया है। उनके नाम 10 मैचों में 239 रन दर्ज हैं। इसमें एक अर्धशतक भी शामिल है।
विज्ञापन
5 of 7
पंजाब किंग्स
- फोटो : ANI
4. गेंदबाजों ने तोड़ी विपक्षियों की अकड़
पंजाब की गेंदबाजी इकाई में अर्शदीप सिंह, काइल जैमिसन, युजवेंद्र चहल जैसे घातक खिलाड़ी मौजूद हैं। तेज गेंदबाज अर्शदीप इस सत्र में पंजाब के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 16 मैचों में 8.79 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की और 18 विकेट हासिल किए। इसके अलावा चहल ने 12 पारियों में 13 विकेट अपने नाम किए हैं। इस सीजन उन्होंने दो मैचों में तीन-तीन विकेट लिए। पंजाब के गेंदबाजों के आगे विपक्षियों का जोर नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
6 of 7
पंजाब किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
5. ऑलराउंडर्स ने किया प्रभावित
पंजाब के ऑलराउंडर्स ने भी इस सीजन प्रभावित किया है। मार्को यानसेन, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस और सूर्यांश शेडगे पंजाब के लिए तुरुप का इक्का साबित हुए हैं। यानसेन ने 14 मैचों में 16 विकेट झटके, इसके अलावा उन्होंने 75 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 34* रनों का रहा है।
पंजाब की टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। मुंबई के खिलाफ क्वालिफायर-2 मैच में शामिल प्लेइंग 11 को देखें तो पंजाब की टीम में कुल सात खिलाड़ी ऐसे थे जिनकी उम्र 30 से कम थी। अगर यही प्लेइंग 11 फाइनल में खेली तो पंजाब के खिलाड़ियों की औसत उम्र 27 वर्ष रहेगी। टी20 क्रिकेट में फिटनेस काफी मायने रखती है और पंजाब के खिलाड़ियों का यह मजबूत पक्ष रहा है। पंजाब के खिलाड़ियों में प्रियांश आर्या 23, प्रभसिमरन सिंह 24, जोश इंग्लिस 30, श्रेयस अय्यर 30, नेहल वढेरा 24, शशांक सिंह 33, मार्कस स्टोइनिस 35, अजमतुल्लाह उमरजई 25, विजयकुमार विशाक 28, काइल जैमिसन 28, अर्शदीप सिंह 26 साल के हैं।