फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: क्या आप भी देखते हैं स्पेस में जाने का सपना? तो नासा दे रहा बड़ा मौका, जानिए कैसे

Tue, 15 Feb 2022 01:45 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्या आप भी देखते हैं स्पेस में जाने का सपना - फोटो : iStock
अंतरिक्ष में रूचि रखने वाले व्यक्तियों को अपने जीवन में एक बार स्पेस की यात्रा करने की इच्छा होती है। दरअसल, अंतरिक्ष एक ऐसी जगह है जहां हमारी पृथ्वी जैसे अनगिनत ग्रह, उपग्रह, तारे हैं, जिन्हें जानने के लिए दुनिया भर के वैज्ञानिक नई-नई खोज करते हैं। अंतरिक्ष के बारे में जानकारी जुटाने के लिए वैसे तो दुनिया भर के वैज्ञानिक और संस्थाएं काम करती हैं। इन्हीं में नासा भी कुछ प्रमुख संस्थाओं में से एक है। अब इसी कड़ी में नासा की तरफ से एक खुशखबरी सामने आई है। ये खुशखबरी उन लोगों के लिए है जो अंतरिक्ष की यात्रा करना चाहते हैं। इसके लिए नासा ने बाकायदा आवेदन भी मंगवाने शुरू कर दिए हैं। जी हां, अब आप यदि अंतरिक्ष में जाकर ग्रहों और तारों को देखना चाहते हैं तो आपका ये सपना बहुत जल्द पूरा होने वाला है। आइए जानते हैं कि अंतरिक्ष में जाने के लिए क्या करना होगा...
विज्ञापन

2 of 5
क्या आप भी देखते हैं स्पेस में जाने का सपना - फोटो : Pixabay
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नासा ने हाल ही में अपनी वेबसाइट पर अंतरिक्ष यात्रियों के लिए नौकरी निकाली है। हालांकि, इसके लिए नासा ने कुछ नियम भी बनाए हैं। ऐसे में उनलोगों के लिए अच्छा मौका है जिनका सपना अंतरिक्ष में घूमने का होता है। जो भी व्यक्ति इस नौकरी के लिए चयनित होते हैं। उसे अंतरिक्ष में जाकर नई-नई खोजों को करना और धरती के चारों तरफ घूम रही एक अंतरिक्ष प्रयोगशाला में प्रयोग भी करने का मौका मिलेगा। इन प्रयोगों में प्रमुख रूप से स्पेस, कैंसर और इंसानी शरीर पर शोध शामिल है। 
विज्ञापन

3 of 5
क्या आप भी देखते हैं स्पेस में जाने का सपना - फोटो : Pixabay
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये मौका केवल उन लोगों को ही मिल सकता है जो अमेरिका के नागरिक है। इसके बाद कैंडिडेट के शरीर का वजन 50 से 95 किलो तक होना चाहिए। इसके बाद कैंडिडेट का कद 149.5 सेंटीमीटर (4.9 फीट) से लेकर 190.5 सेंटीमीटर (6.2 फीट) होना अनिवार्य है। अगर डिग्री की बात करें तो कैंडिडेट के पास इंजिनियरिंग, बायोलॉजिकल साइंस, फिजिकल साइंस, कंप्यूटर साइंस और मैथ्स विषय में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए।

4 of 5
क्या आप भी देखते हैं स्पेस में जाने का सपना - फोटो : iStock
इसके साथ ही कैंडिडेट के पास जेट एयरक्राफ्ट में 2 साल तक पायलट और 1000 घंटे की उड़ान भरने का भी अनुभव होना चाहिए। अगर एक्स्ट्रा योग्यता की बात करें तो कैंडिडेट को एक अच्छा लीडर और अच्छा स्पीकर भी होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या आप भी देखते हैं स्पेस में जाने का सपना - फोटो : iStock
जो भी कैंडिडेट नासा द्वारा बताई गई योग्यता को पूरा करता है वो इस नौकरी के लिए अप्लाई कर सकता है। इसके बाद नासा लॉन्ग ड्यूरेशन फ्लाइट से जुड़ा हुआ एक टेस्ट लेता है। इस टेस्ट को पास करने के बाद कैंडिडेट का एप्लिकेशन नासा एस्ट्रोनॉट सेलेक्शन बोर्ड के पास भेज दिया जाएगा। हालांकि, इस टेस्ट को पास करना इतना आसान भी नहीं होता है। हजारों एप्लीकेशन्स में कुछ ही लोगों को सेलेक्ट किया जाता है। इसके बस नासा अपने टेक्सस के ऑफिस में इंटरव्यू के लिए सेलेक्ट कैंडिडेट्स को बुलाएगा। इंटरव्यू में पास कैंडिडेट्स को 2 साल की ट्रेनिंग के बाद स्पेस में भेज दिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें