फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: अगर नहीं पता कि रेलवे स्टेशन को हिंदी में क्या कहते हैं, तो जानिए यहां

Tue, 15 Feb 2022 10:34 AM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रेलवे स्टेशन को हिंदी में क्या कहते हैं - फोटो : Pixabay
हम सभी अपने जीवन में रेलगाड़ी से छोटी-बड़ी दूरी की यात्राएं करते हैं। रेलगाड़ी से सफर करना हम सभी के लिए किसी रोमांच से कम नहीं होता है। रेलगाड़ी में बैठे-बिठाए शहर, गांव, नदी, पहाड़ और भी खूबसूरत जगहों को देखने का मौका मिलता है। हम सभी के जीवन में कोई न कोई रेल यात्रा का सुखद अनुभव होता है। रेल यात्रा के लिए जब हम घर से निकलते हैं तो हमें सबसे पहले रेलवे स्टेशन जाना होता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि रेलवे स्टेशन को हिंदी में क्या कहते हैं? जी हां, रेल यात्रा के दौरान हमें बहुत से ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना होता है,जिनकी हम बस अंग्रेजी जानते हैं। उनका हिंदी में क्या मतलब होता है शायद ही कोई जानता हो। इसके पीछे वजह है कि इनके हिंदी में अर्थ इतने मुश्किल होते हैं कि इन्हें बोलना बहुत कठिन होता है। ऐसे में लोग अपनी सुविधानुसार सबसे सरल शब्द का प्रयोग करते हैं। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे कि "रेलवे स्टेशन" का हिंदी में क्या नाम है....
विज्ञापन

2 of 5
रेलवे स्टेशन को हिंदी में क्या कहते हैं - फोटो : iStock
"रेलवे स्टेशन" की हिंदी जानने से पहले हम ये जानते हैं कि "रेल या ट्रेन" का  हिंदी में क्या अर्थ होता है। हिंदी में "रेल या ट्रेन" का अर्थ होता है "लौह पथ गामिनी" अब यदि इस शब्द का पूरा अर्थ निकाले तो लौह पथ का मतलब होता है लोहे का रास्ता और गामिनी का मतलब होता है अनुगमन करने वाली या पीछे चलने वाली। अब पूरा अर्थ समझें तो एक ऐसी गाड़ी जो लोहे के रास्ते पर चलती है। अब सभी शब्दों को मिला दें तो "रेलगाड़ी या ट्रेन " को हिंदी में "लौह पथ गामिनी" कहा गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
रेलवे स्टेशन को हिंदी में क्या कहते हैं - फोटो : Pixabay
वहीं, रेलवे स्टेशन को हिंदी में " लौह पथ गामिनी विराम बिंदु" या "लौह पथ गामिनी विश्राम स्थल" कहा जाता है। दरअसल, ये नाम इतना लंबा और उच्चारण में इतना कठिन है कि लोग अंग्रेजी नाम ही ज्यादा प्रयोग करते हैं। अब अगर थोड़ा सा आसान भाषा में बोला जाए तो रेलवे स्टेशन को रेलगाड़ी पड़ाव स्थल भी कहा जाता है। 

4 of 5
रेलवे स्टेशन को हिंदी में क्या कहते हैं - फोटो : istock
हालांकि, रेलवे स्टेशन पर ऐसी बहुत सी चीजें होती हैं। जिनके बारे में हम अंग्रेजी शब्द का ही इस्तेमाल करते हैं। अब ऐसे शब्दों को सुनकर लोग हैरान रह जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेलवे स्टेशन को हिंदी में क्या कहते हैं - फोटो : Pixabay
अपनी सुविधा के लिए इनका अंग्रेजी रूप ही बोलते हैं। आजकल की युवा पीढ़ी भी अंग्रेजी भाषा का उपयोग ज्यादा करती है। लेकिन, हमें हिंदी भी जाननी बेहद जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें