Nostradamus Prediction 2024: नए साल 2024 की शुरुआत हो चुकी है। साल 2023 बीते जाने के बाद अब लोगों के मन में सवाल है कि आखिर 2024 कैसा रहेगा। जिंदा नास्त्रेदमस के नाम से मशहूर एथोस सैलोम (Athos Salomé) ने साल 2024 को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में कई डराने वाली बाते कही हैं।
फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' (Nostradamus Predictions in Hindi) ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में ऐसी भविष्यवाणियां (Nostradamus Predictions 2023 ) की थीं, जिनमें से अधिकतर सच साबित हुई हैं। नास्त्रेदमस के भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है।
ब्राजील के भविष्यवक्ता एथोस सैलोम की कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। इसकी वजह से लोग एथोस सैलोम को जिंदा और मॉर्डन नास्त्रेदमस के नाम से भी पुकारते हैं। आइए जानते हैं कि जिंदा नास्त्रेदमस ने साल 2024 को लेकर क्या-क्या भविष्यवाणियां की हैं।