Nostradamus Predictions: साल 2026 की शुरुआत में ही एक भयानक युद्ध छिड़ गया है। यह युद्ध अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच छिड़ा है। शनिवार को अमेरिका और इस्राइल ने मिलकर एक साथ ईरान पर भीषण हमला बोला। इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और 48 टॉप कमांडरों की मौत हो गई है।
अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच छिड़ा युद्ध अब पूरे मिडिल ईस्ट में फैल चुका है। युद्ध ने भयानक रूप धारण कर लिया है, जिसके बाद फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता माइकल दि नास्त्रेदमस की साल 2026 के लिए की गई डरावनी भविष्यवाणियां वायरल हो रही है। उन्होंने भविष्यवाणी में कहा था कि मानव इतिहास के लिए वर्ष 2026 बेहद भयानक साबित हो सकता है।