2026 में युद्ध को लेकर नास्त्रेदमस ने की हैं ये 4 डरावनी भविष्यवाणियां
- फोटो : Freepik
रात के अंधेरे में रहस्यमयी हमला
नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी कि रात के अंधेरे में एक रहस्यमयी हमला होगा। इसमें उन्होंने मधुमक्खियों के झुंड शब्द का इस्तेमाल किया है। इस भविष्यवाणी का अर्थ निकालने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि यहां पर मुधुमक्खियों का अर्थ सच की मधुमक्खियों से नहीं है, बल्कि योजनाबद्ध तरीके से रात के अंधेरे में हमला करने से है। अमेरिका ने वेनेजुएला पर बिल्कुल इसी अंदाज में सैन्य कार्रवाई की है।