Living Nostradamus Prediction: दुनिया में कई भविष्यकता हुए हैं जिनकी भविष्यवाणियों पर आज भीलोग यकीन करते हैं। बुल्गारिया की बाबा वेंगा (Baba Vanga Predictions) और फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस (Nostradamus Prediction) का नाम प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं में शामिल है। ब्राजील के 37 साल के भविष्यवक्ता एथोस सैलोमे की तुलना नास्त्रेदमस की जाती है। एथोस सैलोमे द लिविंग नास्त्रेदमस (जीवित नास्त्रेदमस) के नाम से मशहूर हैं। उन्होंने कई भविष्यवाणियां की हैं, जो सच साबित हो चुकी हैं।
एथोस सैलोमे कोरोना वायरस, रूस-यूक्रेन युद्ध और क्वीन एलिजाबेथ की मौत की भविष्यवाणी कर चुके हैं, जो सच साबित हुई हैं। इसकी वजह से इनकी तुलना 16वीं शताब्दी के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस से की जाती है। अब उन्होंने अपने नए दावे से दुनियाभर के वैज्ञानिकों को भी हैरान कर दिया है। उन्होंने बताया है कि एलियन की खोज कब तक हो सकती है। इसके साथ ही उन्होंने तीसरे विश्व युद्ध की भी भविष्यवाणी की है।