Baba Vanga Predictions 2025: दुनिया में नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा ऐसे भविष्यवक्ता हैं, जिनकी भविष्यवाणियों पर लोग आज भी यकीन करते हैं। दोनों भविष्यवक्ताओं ने साल 2025 के लिए कई भविष्यवाणियां की थी। बाबा वेंगा ने 2025 में त्रासदी वाला साल बताया था। बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस ने यूरोप में युद्ध को लेकर चिंता जताई थी और कहा था कि इससे बड़ी तबाही मचेगी। बाबा वेंगा ने कहा कि साल 2025 में दुनिया के अंत की शुरुआत होगी।
बुल्गारिया की नेत्रहीन भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने अपने निधन से पहले सन् 5079 तक भविष्यवाणियां कर दी थीं। फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की साल 1566 में मौत हो गई थी जिससे पहले उन्होंने 6,338 भविष्यवाणियां की थीं। बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की अधिकतर भविष्यवाणियां सच साबित हुई है। साल 2025 के लिए की गईं दोनों की भविष्यवाणियां लोगों को डरा रही हैं। आइए जानते हैं कि बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस ऐसी कौन सी भविष्ववाणियां की है, जो लोगों को डरा रही हैं।