फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ind vs Eng Playing 11: भारतीय टीम में तीन बदलाव, नीतीश-आकाश दीप और करुण नायर बाहर; कंबोज का डेब्यू

Wed, 23 Jul 2025 03:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर

सार

भारत इस मुकाबले में तीन बदलावों के साथ उतरा है। करुण नायर की जगह साई सुदर्शन को मौका मिला है। अंशुल कंबोज को आकाश दीप की जगह टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला है। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर की नीतीश रेड्डी की जगह टीम में वापसी हुई है।
विज्ञापन
1 of 7
भारतीय टीम - फोटो : PTI
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही भारतीय टीम बुधवार से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट मैच में वापसी करने के इराद से उतरी है। भारत इस मुकाबले में तीन बदलावों के साथ उतरा है। करुण नायर की जगह साई सुदर्शन को मौका मिला है। अंशुल कंबोज को आकाश दीप की जगह टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला है। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर की नीतीश रेड्डी की जगह टीम में वापसी हुई है।
विज्ञापन

2 of 7
भारतीय टीम - फोटो : PTI
सीरीज बचाने के लिए हर हाल में चाहिए जीत 
इंग्लैंड ने लीड्स में खेले गए सीरीज के पहले मैच में जीत हासिल की थी, जबकि भारत ने दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी थी। लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने दबदबा बनाया था, लेकिन पांचवें आसान सा लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी थी। इस हार के चलते भारत सीरीज में पिछड़ गया। अब उसे सीरीज में बने रहने के लिए चौथा मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। भारत के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन खिलाड़ियों की चोट से उसकी मुश्किलें काफी बढ़ गई है। 
विज्ञापन

3 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : PTI
फिट दिख रहे हैं पंत 
भारत के लिए मैच से पहले सबसे बड़ी चिंता आकाश दीप और ऋषभ पंत हैं। यह दोनों खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं। ऐसी भी चर्चा है कि पंत चौथे टेस्ट में पूर्णकालिक बल्लेबाज के तौर पर उतरें और उनकी जगह ध्रुव जुरेल विकेटकीपर के तौर पर उतरें। लेकिन मैच से पहले भारत के अभ्यास सत्र को देखकर लगता है कि ऋषभ पंत अपनी अंगुली की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं और हमेशा की तरह अपनी दोहरी जिम्मेदारी निभाएंगे। दूसरी ओर, चोट के कारण आकाश के खेलने पर भी संदेह है। 

4 of 7
अंशुल कंबोज - फोटो : PTI
कंबोज का डेब्यू
नए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को प्रसिद्ध कृष्णा पर तरजीह मिली है और उन्हें अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। आकाश दीप की तरह, कंबोज भी अच्छी सीम मूवमेंट पैदा कर सकते हैं। वह भारत ए के इंग्लैंड दौरे का भी हिस्सा थे और इस तरह से यहां की परिस्थितियों से कुछ हद तक वाकिफ हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ANI
बुमराह भी खेल रहे
खिलाड़ियों की चोट के बीच भारत के लिए राहत की बात यह है कि अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का चौथे टेस्ट में खेलना तय हो गया है। भारत चौथे टेस्ट में भी तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाज के साथ उतरा है जिसमें बुमराह और सिराज के अलावा कंबोज शामिल हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
नीतीश रेड्डी - फोटो : BCCI
नीतीश की जगह किसे मिला मौका?
सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेलने वाले शार्दुल ठाकुर को रेड्डी की जगह अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। लीड्स टेस्ट में वह प्रभावित नहीं कर पाए थे। हालांकि, इस मुकाबले में उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI X
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

भारत:
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोज।


इंग्लैंड: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें