Nick Vujicic: जिंदगी में दुख-सुख आते हैं और जाते हैं। कभी-कभी इंसान के सामने ऐसी जटिल समस्याएं आ जाती हैं कि वो हिम्मत हार जाता है। लेकिन ऐसे भी लोग हैं जो कभी अपना हौसला नहीं खोते हैं। वह कठिनाइयों के बाद जीवन में एक नया मुकाम हासिल करते हैं और दूसरो के लिए प्रेरणा बन जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताएंगे, जो बिना-हाथ के जन्मे, लेकिन इन्होंने कारनामे ऐसे-ऐसे किए जो दूसरों के लिए मिसाल बन गए।
यह कहानी 42 साल के ऑस्ट्रेलिया के निक वुजिसिस की है, जो मोटिवेशनल स्पीकर हैं। निक एक दुर्लभ जन्मजात विकार टेट्रा-अमेलिया सिंड्रोम से पीड़ित हैं, लेकिन वह एक एथलीट भी हैं। वह बिना हाथ-पैर के पैदा हुए थे। उनकी बाईं तरफ एक छोटा सा पैर है जो उन्हें हर तरह के काम और एडवेंचर में मदद करता है।
निक वुजिसिस एक ऐसी शख्सियत हैं जिनके बारे में यदि आप पढे़ंगे तो आप भी जीवन से निराश होना छोड़ देंगे। निक वुजिसिस सफल प्रेरक वक्ता हैं जिनके जन्म से ही हाथ-पैर नहीं हैं। डॉक्टर भी उनके इस विकार को सुधारने में असफल रहे। जन्म से ही ऐसा जीवन बिताना उनके लिए चुनौतियों भरा रहा।