फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bal Puraskar: किसी ने बचाई जिंदगी तो किसी ने कला जगत में किया नाम! बाल पुरस्कार विजेताओं ने ऐसे रचा कीर्तिमान

Thu, 26 Dec 2024 03:20 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्पाइनल मस्क्युलर एट्रॉफी नामक खतरनाक बीमारी से ग्रस्त होने के बावजूद केया ने कला और संस्कृति जगत में उल्लेखनीय काम किया है। वह एक बेस्टसेलिंग किताब की लेखक हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
राष्ट्रपति के साथ राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता - फोटो : एक्स/प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के 17 विजेताओं को सम्मानित किया। कला, संस्कृति और खेल जगत के साथ ही बच्चों को बहादुरी के लिए बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ये सम्मान समारोह राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित किया गया। इनमें कला एवं संस्कृति, वीरता, इनोवेशन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा, खेल और पर्यावरण शामिल हैं। इनमें किसी ने दूसरे की जिंदगी बचाई है तो किसी ने कला क्षेत्र में बड़ा नाम किया है। सिर्फ तीन साल के अनीश को शतरंज में शानदार उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और कहा कि पूरे देश व समाज को उन पर गर्व है। उन्होंने कहा कि आप सब बच्चों ने असाधारण काम किए हैं, अद्भुत उपलब्धियां हासिल की हैं। आपके पास असीमित क्षमताएं और अतुलनीय गुण हैं। उन्होंने कहा कि आपने देश के बच्चों के लिए एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि बच्चों को मौका देना और उनकी प्रतिभा को पहचानना हमारी परंपरा का हिस्सा रहा है। बाल पुरस्कार विजेताओं में किसी ने अपनी बहादुरी से कई जिंदगियां बचाईं तो किसी ने कला और संस्कृति के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया। तो आइए जानते हैं हमारे बाल पुरस्कार विजेताओं के बारे में-
विज्ञापन

2 of 7
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता केया हटकर - फोटो : पीटीआई
केया हटकर
बाल पुरस्कार विजेताओं में 14 वर्षीय केया हटकर का नाम शामिल है। केया एक लेखक हैं और साथ ही वे दिव्यांगों के अधिकारियों की मुखर समर्थक हैं। स्पाइनल मस्क्युलर एट्रॉफी नामक खतरनाक बीमारी से ग्रस्त होने के बावजूद केया ने कला और संस्कृति जगत में उल्लेखनीय काम किया है। वह एक बेस्टसेलिंग किताब की लेखक हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता - फोटो : पीटीआई
व्यास ओम जिग्नेश
17 साल के व्यास ओम जिग्नेस खतरनाक सेरेब्रल पल्सी से ग्रस्त हैं। इसके बावजूद संस्कृत साहित्य के लिए उनका समर्पण अविश्वसनीय है। व्यास को पांच हजार श्लोक मुंहजुबानी याद हैं और वे देशभर में संस्कृत साहित्य को लेकर 500 से ज्यादा कार्यक्रम कर चुके हैं। संस्कृति के संरक्षण में व्यास को देशभर में तारीफ मिली है। 
 

4 of 7
rashtriya bal puraskar - फोटो : पीटीआई
सौरव कुमार
9 साल के सौरव कुमार को बहादुरी के लिए बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सौरव ने तीन लड़कियों को डूबने से बचाया था। वहीं 17 साल के इओना थापा ने आग लगने पर 36 निवासियों को समय रहते वहां से निकलने में मदद की थी। ऐसे गजब कारनामे के लिए थापा को सम्मानित किया गया है। 
विज्ञापन

5 of 7
rashtriya bal puraskar - फोटो : पीटीआई
सिंदूरा राजा
15 साल के सिंदूरा राजा को अविष्कार के लिए बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सिंदूरा राजा ने पार्किंसन के मरीजों के लिए एक ऐसी डिवाइस बनाई है, जिससे पार्किंसन के मरीजों को काफी मदद मिली है। 
 
विज्ञापन

6 of 7
rashtriya bal puraskar - फोटो : पीटीआई
रिशीक कुमार
17 साल के रिशीक कुमार एंटरप्रेन्योर हैं और उन्होंने कश्मीर की पहली साइबर सिक्योरिटी फर्म की शुरुआत की है। रिशीक ने 'हैक फ्री भारत' अभियान की भी शुरुआत की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rashtriya bal puraskar - फोटो : पीटीआई
हेमबती नाग और सानवी सूद
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके से आने वाली हेमबती नाग एक जूडो खिलाड़ी हैं। खेलो इंडिया नेशनल गेम्स में हेमबती ने सिल्वर मेडल जीता। वहीं 9 साल की सानवी सूद को पर्वतारोहण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। सानवी किलिमंजारो पर्वत पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर चुकी हैं। 

अनीस सरकार
महज तीन साल के अनीस सरकार राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं में सबसे युवा हैं। अनीस सबसे युवा फिडे रैंक शतरंज खिलाड़ी हैं। राष्ट्रपति ने सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि इनकी उपलब्धियां देश की युवा पीढ़ी को बेहतर करने के लिए प्रेरित करेंगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें