फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Space News: वैज्ञानिकों ने खोजा ब्रह्मांड में धरती जैसा ग्रह, जीवन को लेकर किया बड़ा खुलासा

Fri, 11 Mar 2022 08:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
वैज्ञानिकों ने खोजा ब्रह्मांड में धरती जैसा ग्रह - फोटो : iStock
ब्रह्मांड में कई ऐसे रहस्य हैं जिनके बारे में दुनिया को कोई जानकारी नहीं है। इन रहस्यों को जानने के लिए वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं। अभी किसी के पास यह जानकारी नहीं है कि क्या ब्रह्मांड में धरती जैसा कोई और ग्रह है जहां पर जीवन हो। दुनियाभर के वैज्ञानिक इसकी तलाश में जुटे हुए हैं। क्या ब्रह्मांड में कोई ऐसा ग्रह है जिस पर जीवन है? 

लेकिन समय-समय पर ब्रह्मांड में दूसरे ग्रहों पर जीवन होने की संभावना जताई जाती है। वैज्ञानिकों ने ब्रह्मांड में एक धरती जैसा ग्रह खोजा है। हाल ही में एक रिसर्च प्रकाशित किया गया है जिसमें यह बात कही गई है। वैज्ञानिकों ने कहा कि डूबते हुए सूर्य के पास धरती जैसा ग्रह हो सकता है। वैज्ञानिकों ने इस ग्रह पर जीवन होने की संभावना जताई गई है। रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी के नोटिस में इस रिसर्च के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं इस ग्रह के बारे में...
विज्ञापन

2 of 4
वैज्ञानिकों ने खोजा ब्रह्मांड में धरती जैसा ग्रह - फोटो : Pixabay
ब्रिटिश रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी की तरफ से बताया गया है कि यह ग्रह व्हाइट ड्वार्फ' तारे का चक्कर लगा रहा है। वैज्ञानिकों ने आगे जो बताया है कि वह बेहद हैरान करने वाली जानकारी है। उनका कहना है कि यह ग्रह रहने लायक क्षेत्र में मिला है जो तारे के 'हैबीटेबल जोन' कहे जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
वैज्ञानिकों ने खोजा ब्रह्मांड में धरती जैसा ग्रह - फोटो : Pixabay
दरअसल, 'हैबीटेबल जोन' जीवन के लिहाज से अनुकूल होता है, क्योंकि यहां न ज्यादा गर्म होता है और न ही अधिक ठंडा। वैज्ञानिकों ने बताया कि पहली बार 'व्हाइट ड्वार्फ' के 'हैबीटेबल जोन' को देखा गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसी जगह पर जीवन की संभावना होती है। 
विज्ञापन

4 of 4
वैज्ञानिकों ने खोजा ब्रह्मांड में धरती जैसा ग्रह - फोटो : iStock

वैज्ञानिकों ने जिस ग्रह को खोजा है कि वह धरती से 117 प्रकाश वर्ष दूर है। लेकिन वैज्ञानिकों को इसका सबूत नहीं मिला है कि वहां ग्रह स्थित है। वैज्ञानिकों की अनुमान लगाने की वजह चंद्रमा के आकार की संरचनाओं की गतिविधियां है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें