New Nostradamus Predictions 2025: दुनिया में कई भविष्यवक्ता प्रसिद्ध हैं, जिनकी भविष्यवाणियों पर लोग यकीन करते हैं। ब्रिटेन के मशहूर भविष्यवक्ता क्रेग हैमिल्टन पार्कर भी अपनी भविष्यवाणियों के जाने जाते हैं। इनकी भी कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। इसकी वजह से इनको नया नास्त्रेदमस कहा जाता है। उनकी एक भविष्यवाणी फिर सच साबित हुई है। उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि एक मालवाहक जहाज और एक तेल टैंकर के बीच भीषण हादसा होगा।
भविष्यवक्ता क्रेग हैमिल्टन पार्कर की भविष्यवाणी के ठीक सात दिन बाद 11 मार्च को उत्तरी सागर में एक बड़ा समुद्री हादसा हुआ, जिसमें मालवाहक जहाज एमवी सॉलॉन्ग और एमवी स्टेना इमेकुलेट नामक अमेरिकी तेल टैंकर के बीच भयानक टक्कर हो गई। इसमें 18 हजार टन जेट फ्यूल भरा था। हादसे के बाद धुंआ इतनी ऊंचाई तक गया कि अंतरिक्ष में भी नजर आया।