फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज 10 सेकेंड में मिट्टी में मिल गई 144 मंजिला इमारत, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

Thu, 10 Dec 2020 04:53 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
महज 10 सेकेंड में गिरा दी गई 144 मंजिला इमारत - फोटो : Facebook/Guinness World Records
आमतौर पर भारत में किसी दो या तीन मंजिला इमारत को बनाने में महीनों लग जाते हैं। ऐसे में जरा सोचिए कि 144 मंजिला किसी इमारत को बनाने में कितने महीने या साल लगे होंगे, लेकिन संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में एक 144 मंजिला इमारत को गिरा दिया गया और वो भी महज 10 सेकेंड में। यह जानकर आपको थोड़ी हैरानी तो हो रही होगी, लेकिन यह बिल्कुल सच है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीना प्लाजा के 144 मंजिला ऊंचे टावर को गिराने के बाद उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया, क्योंकि इससे पहले इतने कम समय में इतनी ऊंची किसी भी इमारत को आज तक नहीं गिराया गया था। 
विज्ञापन

2 of 4
महज 10 सेकेंड में गिरा दी गई 144 मंजिला इमारत - फोटो : Facebook/Guinness World Records
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 144 मंजिला टावर की ऊंचाई 165 मीटर थी। उसे डायनामाइट लगाकर विस्फोट के जरिए नेस्तानाबूद कर दिया गया। इसे गिराने में 915 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। इसमें 3000 से ज्यादा डेटोनेटर लगाए गए थे, जिससे पलझ झपकते ही इमारत जमींदोज हो गई। इस घटना की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देख कर आप हैरान हुए बिना नहीं रह पाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
महज 10 सेकेंड में गिरा दी गई 144 मंजिला इमारत - फोटो : Facebook/Guinness World Records
इस इमारत के गिरने की घोषणा अबू धाबी मीडिया कार्यालय और अबू धाबी के नगरपालिका नियामक, नगरपालिका और परिवहन विभाग द्वारा विस्फोट के तुरंत बाद कर दी गई। हालांकि इमारत को गिराए जाने से पहले आसपास मौजूद दुकानों और बाजारों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था, जिससे किसी को कोई नुकसान न हो।  
विज्ञापन

4 of 4
महज 10 सेकेंड में गिरा दी गई 144 मंजिला इमारत - फोटो : Facebook/Guinness World Records
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस 144 मंजिला इमारत को पिछले महीने ही संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में मौजूद मोडन प्रॉपर्टीज ने खरीद लिया था और उसे गिरा दिया। हालांकि इस बात की अभी जानकारी नहीं दी गई है कि उस जगह पर अब क्या बनाया जाएगा यानी उस जगह का इस्तेमाल किस तरह से किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें