फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब स्टेशन तोड़कर बाहर निकल गई मेट्रो, व्हेल की पूंछ ने रोक लिया बड़ा हादसा

Tue, 03 Nov 2020 10:08 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
व्हेल की पूंछ पर लटकी मेट्रो - फोटो : सोशल मीडिया
नीदरलैंड में उस समय बड़ा हादसा होते हुए टल गया जब एक मेट्रो ट्रेन अनियंत्रित होकर बैरियर तोड़ते हुए स्टेशन से बाहर निकल कर एक विशाल व्हेल मछली की मूर्ति पर लटक गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोंगटे खड़े कर देने वाले इस हादसे में ट्रेन का अंडरकैरेज बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रेन की पिछली खिड़कियां भी टूट गईं। हालांकि, राहत की बात ये है कि किसी यात्री को चोट तक नहीं आई। इसे एक तरह का चमत्कार ही कहा जा सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
व्हेल की पूंछ पर लटकी मेट्रो - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, नीदरलैंड के स्पिजेनकिसे शहर के एक मेट्रो स्टेशन पर यह हादसा हुआ। ट्रेन ने अचानक से अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रैक के अंत तक जाकर आगे हवा में लटक गई तस्वीरों को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयानक हो सकता था। इस खतरनाक हादसे में व्हेल मछली की पूंछ ने बड़ी अहम भूमिका निभाई। व्हेल मछली की पूंछ ने ट्रेन को आगे जाने से रोक लिया।
विज्ञापन

3 of 4
व्हेल की पूंछ पर लटकी मेट्रो - फोटो : सोशल मीडिया
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय सुरक्षा प्राधिकारण ने विशेषज्ञ की एक टीम गठित की। घटना के बारे में पता लगाने के लिए अधिकारी इस मेट्रो ट्रेन के ड्राइवर से पूछताछ कर रहे हैं। वहीं राहत बचाव दल के द्वारा यात्रियों को मेट्रो से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और ट्रेन को भी स्पॉट से हटाने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन

4 of 4
व्हेल की पूंछ पर लटकी मेट्रो - फोटो : सोशल मीडिया
रिजेनमंड क्षेत्रीय सुरक्षा प्राधिकरण के कार्ली ग्रेटर ने एएफपी को बताया कि मेट्रो ट्रेन ट्रैक से आगे निकल गई और यह स्मारक व्हेल मछली की पूंछ पर जाकर हवा में रूक गई। इस हादसे के बाद ट्रेन ड्राइवर से गहन पूछताछ की गई। सुरक्षा प्राधिकरण के मुताबिक, दुर्घटना के कारणों की जांच अभी भी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें