हमारे सौरमंडल में जितने भी ग्रह हैं, उन सभी में कुछ न कुछ रहस्य छुपे हुए हैं। सौरमंडल में चार ग्रह ऐसे हैं, जिन्हें 'गैस दानव' कहा जाता है। क्योंकि वहां मिटटी-पत्थर के बजाय अधिकतर गैस हैं और इनका आकार बहुत ही विशाल है। वरुण (नेपच्यून) भी इन्हीं ग्रहों में से एक है। बाकी तीन बृहस्पति, शनि और अरुण (युरेनस) हैं। वरुण ग्रह तो पृथ्वी से काफी दूर है। इस ग्रह पर तापमान शून्य से माइनस 200 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। इतने कम तापमान पर इंसान ऐसा जमेगा कि फिर वो किसी पत्थर की तरह टूट सकता है।