Asteroid News in Hindi: एस्टेरॉयड को धरती के लिए काफी लंबे से खतरा बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर एस्टेरॉयड धरती से टकराता है, तो बड़ी तबाही मच सकती है। बताया जाता है कि एक बड़े एस्टेरॉयड यानी क्षुद्रग्रह की सिर्फ एक बार धरती से टक्कर हुई थी जिसके बाद दुनिया से डायनासोर खत्म हो गए थे। इसके बाद वैज्ञानिकों ने कई बार धरती के पास से गुजरने वाले एस्टेरॉयड के टकराने की आशंका जताई, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ। एक बार फिर एस्टेरॉयड के धरती से टकराने का खतरा मंडरा रहा है।
अमेरिकी अतंरिक्ष एजेंसी नासा ने इस विशालकाय एस्टेरॉयड को खतरनाक श्रेणी में रखा हुआ है। नासा के सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज ने बताया है कि यह एस्टेरॉयड 27 मई को धरती के बेहद पास से गुजरेगा जिसका आकार बुर्ज खलीफा से दो गुना बड़ा है, तो दिल्ली के कुतुब मीनार से 24 गुना बड़ा है।