फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parker Solar Probe: सूरज के सबसे करीब पहुंचा नासा का यान 'पार्कर सोलर प्रोब', अब इस दिन करेगा ये बड़ा खुलासा

Wed, 25 Dec 2024 07:11 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Parker Solar Probe: दुनिया की यह पहली इंसानों द्वारा बनाई कोई वस्तु है, जिसने अपनी ही गति और सूरज के नजदीक पहुंचने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि, वैज्ञानिकों को डर है कि यह अंतरिक्ष यान सुरक्षित है या नहीं।
विज्ञापन
1 of 5
सूरज के सबसे करीब पहुंचा नासा का यान 'पार्कर सोलर प्रोब' - फोटो : NASA
NASA Parker Solar Probe: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अंतरिक्ष यान पार्कर सोलर प्रोब (Parker Solar Probe) ने इतिहास रच दिया है। पार्कर सोलर प्रोब ने सूरजे के सबसे नजदीक जाने का रिकाॅड बनाया है। यह अंतरिक्ष यान सूरज की सतह से 61 लाख किमी की दूरी से गुजरा। जब यह सूरज के पास से गुजर रहा था, तब इसकी गति 6.90 लाख किलोमीटर प्रति घंटा थी। यह इतनी गति है कि इससे दिल्ली से न्यूयार्क एक मिनट में पहुंच जाए।

दुनिया की यह पहली इंसानों द्वारा बनाई कोई वस्तु है, जिसने अपनी ही गति और सूरज के नजदीक पहुंचने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि, वैज्ञानिकों को डर है कि यह अंतरिक्ष यान सुरक्षित है या नहीं। अगर यह बचा रहा तो कुछ दिनों बाद सूरज के दूसरी तरफ से सिग्नल भेजेगा। अगर नहीं तो यह नष्ट गया होगा।

इस दिन मिलेगी सुरक्षित होने की जानकारी

नासा साइंस मिशन डायरेक्टोरेट की एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर निकोला फॉक्स ने बताया कि पार्कर ने अपने मकसद हासिल कर लिया है। अगर सभी चीजें ठीक रहीं, तो उसे 27 दिसंबर तक हमारा सिग्नल मिलेगा, जिसके बाद सिग्नल आएगा। अगर सिग्नल आ जाता है तो इसका मतलब है कि पार्कर सुरक्षित है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
सूरज के सबसे करीब पहुंचा नासा का यान 'पार्कर सोलर प्रोब' - फोटो : NASA
जानिए कब मिलेगी सूरज की नजदीक की फोटो

इस मिशन के प्रोजेक्ट वैज्ञानिक नूर रवाफी ने बताया कि पार्कर द्वारा सूरज के नजदीक से गुजरते समय ली गईं तस्वीरें अगले साल जनवरी में नासा को मिलेंगी। इसके बाद बाकी के डेटा तब मिलेंगे जब वो सूरज से और दूर चला जाएगा। हमें पार्कर के पहले स्टेटस अपडेट का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन

3 of 5
सूरज के सबसे करीब पहुंचा नासा का यान 'पार्कर सोलर प्रोब' - फोटो : NASA
पार्कर सोलर प्रोब मिशन ऑपरेशन मैनेजर निक पिनकाइन का कहना है कि अभी तक सूरजे के इतने नजदीक से कोई वस्तु नहीं गुजरा।  पार्कर अब ऐसी जगह से हमें डेटा भेजेगा, जहां से कभी कोई डेटा नहीं मिल पाया है। यानी सूरज के दूसरी तरफ से। 

Bibek Srijana Love Story: सच्चे प्यार और इश्क की असली कहानी है बिबेक और सृजना की, जानिए सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हुआ ये जोड़ा

4 of 5
सूरज के सबसे करीब पहुंचा नासा का यान 'पार्कर सोलर प्रोब' - फोटो : NASA
पिछले साल लगाया था 17 वां चक्कर

पार्कर सोलर प्रोब ने साल 2023 में सूरज के चारों तरफ 17वां चक्कर लगाया। इस दौरान भी उसने दो रिकॉर्ड बनाए थे। पहले वो सूरज के बेहद नजदीक से गुजरा और दूसरा उसकी स्पीड का। बीते साल वह सूरज के सिर्फ 72.60 लाख किमी की दूरी से गुजरा था। उस दौरान यह 6.35 लाख किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चल रहा था। यह दोनों रिकॉर्ड उसने 27 सितंबर 2023 को बनाए थे। 



Time Travel: 1932 से आया शख्स 2050 में पहुंच गया, पुलिस को दिखाए हैरान करने वाले सबूत और फिर हो गया गायब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूरज के सबसे करीब पहुंचा नासा का यान 'पार्कर सोलर प्रोब' - फोटो : NASA
इस स्टडी में वैज्ञानिकों की करेगा मदद

पार्कर सोलर प्रोब को साल 2018 में लॉन्च किया था, जिसमें विशेष हीटशील्ड लगे हैं। इसमें सूरज के तूफाने से बचाने वाले ऑटोनॉमस सिस्टम है। पार्कर ने पहला सौर तूफान तब बर्दाश्त किया था, जब वह सूरज की सतह से 5.70 करोड़ किलोमीटर दूर था। इन सौर तूफानों के अध्ययन से जानकारी मिलेगी की अंतरिक्ष में ग्रहों के बीच जो सौर धूल उड़ती है, उसका क्या काम है। वह किसी भी ग्रह की ग्रैविटी, वायुमंडल या मैग्नेटिक फील्ड पर कैसे प्रभाव डालती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें