भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी भी क्रिसमस के रंग में रंगे नजर आए। वह खुद सांता क्लॉज बनकर अपने घर पहुंचे और बेटी व पत्नी को सरप्राइज दिया। इस दौरान धोनी ने बेटी जीवा और पत्नी साक्षी को तोहफे भी दिए।
विज्ञापन
1 of 3
परिवार के साथ क्रिसमस मनाते धोनी
- फोटो : sakshisingh_r
आज पूरी दुनिया में क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी भी क्रिसमस के रंग में रंगे नजर आए। वह खुद सांता क्लॉज बनकर अपने घर पहुंचे और बेटी व पत्नी को सरप्राइज दिया। इस दौरान धोनी ने बेटी जीवा और पत्नी साक्षी को तोहफे भी दिए। इसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
विज्ञापन
2 of 3
परिवार के साथ क्रिसमस मनाते धोनी
- फोटो : sakshisingh_r
धोनी के नए लुक का खुलासा उनकी पत्नी साक्षी ने किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से तस्वीरें साझा कीं। इसमें धोनी सांता क्लॉज के लुक में नजर आए। लाल और सफेद रंग की पोशाक के साथ-साथ उन्होंने बड़ी सफेद दाढ़ी भी लगा रखी है। माही इस नए लुक में काफी अच्छे लग रहे हैं।
परिवार के साथ क्रिसमस मनाते धोनी
- फोटो : sakshisingh_r
इन तस्वीरों में देखा जा सकता है धोनी अपने पूरे परिवार के साथ क्रिसमस का त्योहार मना रहे हैं। इसमें उनकी बेटी जीवा, पत्नी साक्षी और दोस्त भी शामिल हैं। धोनी की बेटी खुद भी लाल ड्रेस में नजर आईं। वह पिता को इस नए अवतार में देखकर काफी खुश दिखीं। वहीं, साक्षी ग्रीन ड्रेस में कॉफी हॉट लग रहीं थीं।