फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

James Webb Space Telescope: सामने आई रिंग आकाशगंगा की दुर्लभ तस्वीर, वैज्ञानिकों ने दी हैरान करने वाली जानकारी

Thu, 04 Aug 2022 01:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सामने आई रिंग आकाशगंगा की बेहद दुर्लभ तस्वीर - फोटो : Twitter @NASAWebb
James Webb Space Telescope: दुनिया का सबसे बड़ा और शक्तिशाली ‘जेम्स वेब टेलीस्कोप’ आए दिन अंतरिक्ष में अद्भुत खोजें कर रहा है। इसके अलावा जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप अतंरिक्ष की दुर्लभ तस्वीरें भी भेज रहा है। अब उसने एक दुर्लभ आकाशगंगा की खोज की है और उसकी तस्वीरें भेजी हैं। नासा, यूरोपियन स्पेस एजेंसी और कनाडियन स्पेस एजेंसी द्वारा तैयार किए गए जेम्स वेब स्पेस की भेजी तस्वीर में एक रिंग आकाशगंगा नजर आ रही है। यह आकाशगंगा धरती से 500 मिलियन प्रकाश वर्ष की दूरी पर मौजूद है। 

एक बड़ी स्पाइरल आकाशगंगा और छोटी आकाशगंगा के टकराने के बाद इस रिंग आकाशगंगा का निर्माण हुआ था। जब आकाशगंगाओं की वापस में टक्कर होती है, तो उनके आकार में परिवर्तन हो जाता है। रिंग आकाशगंगा एक रथ के पहिए की तरह नजर आ रही है। जेम्स वेब टेलीस्कोप द्वारा भेजी गई तस्वीर में दिख रहा है कि आकाशगंगा के चारों तरफ रंगीन व्हील है जिसके बीच एक रिंग दिख रही है जो बेहद चमकदार है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
सामने आई रिंग आकाशगंगा की बेहद दुर्लभ तस्वीर - फोटो : Nasa
जब दो आकाशगंगा के बीच टक्कर हुई तो दोनों एक दूसरे से दूर चली गईं। वैज्ञानिकों ने विशेषताओं की वजह से कार्टव्हील आकाशगंगा को रिंग के रूप में समूहबद्ध किया है। यह स्पाइरल आकाशगंगा से बेहद अलग और दुर्लभ है।  
 
विज्ञापन

3 of 5
सामने आई रिंग आकाशगंगा की बेहद दुर्लभ तस्वीर - फोटो : Nasa

नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप की मदद से वैज्ञानिक अब दूर अंतरिक्ष में आकाशगंगाओं के भीतर के सितारों और ब्लैकहोल को देखने में भी सक्षम हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इस टेलीस्कोप ने वैज्ञानिकों को सुदूर अंतरिक्ष को देखने की नई दृष्टि दी है। 

4 of 5
सामने आई रिंग आकाशगंगा की बेहद दुर्लभ तस्वीर - फोटो : NASA
करोड़ों साल से फैल रही रिंग

जेम्स वेब टेलीस्कोप द्वारा भेजी गई नई फोटो से जानकारी मिलती है कि अरबों सालों में गैलेक्सी का विकास किस तरह हुआ है। 44 करोड़ साल से इस गैलेक्सी की बाहरी रिंग फैलती जा रही है। इसी स्थान पर तारे बन रहे हैं और सुपरनोवा ब्लास्ट हो रहा है। रिंग फैलती है और गैस से टकराती है जिसकी वजह से नए तारों का निर्माण होता है। इस तस्वीर में रिंग गैलेक्सी के अलावा दो छोटी गैलेक्सी भी नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सामने आई रिंग आकाशगंगा की बेहद दुर्लभ तस्वीर - फोटो : Nasa

कार्टव्हील गैलेक्सी को लेकर हबल समेत कई दूसरे टेलीस्कोप ने स्टडी की है, लेकिन धूल की वजह से आकाशगंगा के रहस्य के बारे में साफ जानकारी नहीं थी। नासा, यूरोपियन स्पेस एजेंसी और कनाडियन स्पेस एजेंसी द्वारा तैयार किया गया जेम्स वेब टेलीस्कोप इन्फ्रारेड टेलीस्कोप है। यह इंसान की आंख से नजर न आने वाले प्रकाश को भी देख लेता है। इसकी वजह से उस चीज को भी पकड़ लेता है जो दूसरे टेलीस्कोप नहीं देख पाए। नासा ने वेब टेलीस्कोप द्वारा भेजी गई पहली तस्वीर 12 जुलाई को जारी की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें