फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NASA Asteroid: तबाही लाने वाले एस्टेरॉयड से धरती को ऐसे बचाएगा नासा, जानिए क्या है अंतरिक्ष एजेंसी का प्लान?

Wed, 16 Oct 2024 07:10 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तबाही लाने वाले एस्टेरॉयड से धरती को ऐसे बचाएगा नासा - फोटो : Freepik
NASA Asteroid: पृथ्वी के लिए एस्टेरॉयड को काफी लंबे समय से खतरा बताया जा रहा है। धरती और एस्टेरॉयड की टक्कर होती है, तो तबाही मच सकती है। एस्टेरॉयड के खतरे को देखते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा समेत दुनियाभर की एजेंसिया इन पर नजर रख रही हैं। कुछ दिनों पहले इसरो प्रमुख डॉ. सोमनाथ ने एक साक्षात्कार में कहा कि अगर एक बड़ा एस्टेरॉयड पृथ्वी से टकराता है तो इंसानियत खत्म हो जाएगी। 

पृथ्वी के लिए एक एस्टेरॉयड को सबसे अधिक खतरनाक माना जाता है, जिसका नाम एपोफिस है। इसरो प्रमुख ने बताया था कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन लगातार इस एस्टेरॉयड पर नजर रख रहा है और उसे ट्रैक किया जा रहा है। इसकी ट्रैकिंग के लिए नेटवर्क फॉर स्पेस ऑबजेक्ट्स ट्रैकिंग एंड एनालिसिस (NETRA) प्रोजेक्ट चल रहा है। नासा ने पृथ्वी को एस्टेरॉयड के कारण आने वाली किसी संभावित आपदा से बचाने के लिए एक बेहद अहम योजना तैयार की है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
तबाही लाने वाले एस्टेरॉयड से धरती को ऐसे बचाएगा नासा - फोटो : Freepik
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की तरफ से ग्रहों को नष्ट करने वाले एस्टेरॉयड (क्षुद्रग्रहों) का मुकाबला करने के लिए अपनी रणनीति जारी की गई है। 66 मिलियन वर्ष पहले एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने के बाद  डायनासोर खत्म हो गए थे। नासा की यह योजना इस घटना से प्रेरित है। नासा ने जानकारी दी है कि कैसे परमाणु से लेकर स्पेसक्राफ्ट तक का इस्तेमाल करके एस्टेरॉयड से बचाव में किया जाएगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
तबाही लाने वाले एस्टेरॉयड से धरती को ऐसे बचाएगा नासा - फोटो : Freepik
नासा की रणनीति में नियर अर्थ ऑब्जेक्ट के खतरे और उससे बचाव के लिए बहुआयामी योजना पेश की गई है। निकट भविष्य में पृथ्वी को किसी एस्टेरॉयड से खतरा नहीं है। इसके बाद भी नासा सबसे खराब स्थिति के लिए तैयारी में लगा है जिससे किसी भी खतरे को टाला जा सके।

Trending News: रतन टाटा के फैन ने सीने पर बनवा ली उनकी तस्वीर, कही दिल को छूने वाली बात

4 of 5
तबाही लाने वाले एस्टेरॉयड से धरती को ऐसे बचाएगा नासा - फोटो : NASA
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नासा के प्लान में एक विकल्प के तौर पर धरती की तरफ बढ़ रहे एस्टेरॉयड को रोकने के लिए या उसके रास्ते में बदलाव करने के लिए स्पेसक्राफ्ट की 1,000 आर्मी भेजना शामिल है। इससे भी किसी बड़ खतरे से निपटने के लिए नासा परमाणु समाधान पर विचार कर रहा है। यह इसी तरह होगा, जिस तरह साल 1998 की फिल्म 'आर्मगेडन' में नजर आया था। इस विकल्प में पृथ्वी से टकराव के रास्ते पर आने वाले एस्टेरॉयड को तोड़ने के लिए परमाणु डिवाइस का इस्तेमाल किया जाएगा। 

Alien News: एलियंस को लेकर नासा के फिल्ममेकर का हैरान करने वाला दावा, अगले महीने होगा ये बड़ा खुलासा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तबाही लाने वाले एस्टेरॉयड से धरती को ऐसे बचाएगा नासा - फोटो : Freepik
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने साल 2022 में डबल एस्टेरॉयड रीडायरेक्शन टेस्ट (DART) मिशन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इसमें एक अंतरिक्ष यान को एक गैर-खतरनाक एस्टेरॉयड से टकराया गया था और उसके रास्ते में बदलाव किया गया था। नासा की खतरनाक अंतरिक्ष चट्टानों का रास्ता बदलने की क्षमता को दिखाया गया। नासा की रक्षा की पहली पंक्ति में DART मिशल शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें