दुनिया कई सारे रहस्यों से भरी पड़ी है जिसे आजतक बड़े-बड़े वैज्ञानिक भी सुलझा नहीं पाए हैं। दुनिया के वैज्ञानिकों ने कई रहस्यों के राज का पता तो लगा लिया है, लेकिन अभी भी कुछ रहस्यजनक चीजों से परदा उठाना बाकी है। कई जगहों को एलियंस की वजह से तो कुछ स्थानों को भूतों की वजह से रहस्यमयी माना जाता है। पूरी दुनिया में बहुत ऐसी जगहें हैं जो खूबसूरती के साथ ही अपने आप में कई रहस्यों को समेटे हुई हैं। आईए जानते हैं इन अनसुलझे रहस्यों के बारे में...
स्पॉटेड लेक
स्पॉटेड लेक कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में स्थित है। यह बेहद खूबसूरत लेक अपनी रहस्यमयी गुणों की वजह से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इस झील में कई मिनरल्स मिलते हैं जिसमें मैगनीशियम सल्फेट, कैल्शियम, सोडियम सल्फेट सिल्वर और टाइटेनियम जैसे शामिल हैं। इन मिनरल्स की वजह से झील रहस्यमय है। इस झील में नहाने से कई रोग ठीक हो जाते हैं। लेकिन इसका कोई साइंटिफिक सबूत नहीं है।