आज के रहस्य में हम बात करने वाले हैं दुनिया की सबसे रहस्यमय किताब के बारे में। इस किताब का नाम वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट है। इस पुस्तक के राज से कई लोगों ने पर्दा उठाने की कोशिश की, पर अपने इस प्रयत्न में वे कामयाब नहीं हो पाए हैं। कहा जाता है कि इस रहस्यमय किताब के भीतर कई अलौकिक राज दफन हैं, जिनका अगर पता चल जाए तो कई नई खोजें हो सकती हैं। अपने इसी अनोखेपन के कारण वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट अक्सर चर्चा में रहती है। इस पुस्तक को ऐसी भाषा में लिखा गया है, जिसे आज तक कोई समझ नहीं पाया है। पिछले कई सालों से इस पुस्तक को डीकोड करने में कोई भी सफल नहीं रहा है। इस रहस्यमय किताब में आपको विभिन्न प्रकार की चित्रकारी देखने को मिलेगी, जिसमें कई तरह के पेड़ पौधे और फूल मौजूद हैं। इसी कड़ी में आज के रहस्य की श्रृंखला में हम आपको दुनिया की सबसे रहस्यमय पुस्तक वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट के बारे में बताएंगे।