Mystery of Ancient Maya Civilization: इतिहास पढ़ने वाले लोग लोग माया सभ्यता के बारे में कुछ न कुछ जरूर जानते हैं। वैसे तो यह एक प्राचीन सभ्यता है, जिसके बारे में वैज्ञानिकों को भी बहुत कम ही पता है और इसीलिए इस सभ्यता को किसी रहस्य से कम नहीं माना जाता। सैकड़ों वर्षों से वैज्ञानिक इस बात का पता लगाने में जुटे हुए हैं कि आखिर इस प्राचीन सभ्यता का विनाश कैसे हुआ था, लेकिन अभी भी उनके पास इसका कोई सटीक जवाब नहीं है। हालांकि, इसको लेकर कई तरह के दावे जरूर किए जाते हैं। आइए जानते हैं इस सभ्यता का क्या इतिहास रहा है और यह क्यों हमारे लिए खास है?
माना जाता है कि माया सभ्यता अमेरिका की प्राचीन सभ्यता थी, जो ग्वाटेमाला, मेक्सिको, होंडुरास और यूकाटन प्रायद्वीप में स्थापित थी। खासतौर पर इसे मेक्सिको की एक महत्वपूर्ण सभ्यता माना जाता है। इस सभ्यता की शुरुआत 1500 ईसा पूर्व में हुई थी। कहा जाता है कि 16वीं सदी में इस सभ्यता का पूरी तरह से अंत हो गया था, लेकिन इसके पतन की शुरुआत 11वीं सदी से ही हो गई थी।