Mysterious Temples: दुनियाभर में माना जाता है कि भारत आध्यात्म और साधना का केंद्र है। देश में कई प्राचीन मंदिर हैं, जिनका अपना एक विशेष महत्व है। इनमें मां दुर्गा के कई बेहद चमत्कारिक और रहस्यमयी मंदिर हैं। कई लोग मानते हैं कि यह भगवान की कृपा है, तो वहीं अन्य लोगों के लिए आश्चर्य का विषय है। नवरात्र में लोग मां दुर्गा की पूरी आस्था और भक्ति के साथ पूजा और आराधना करते हैं।
लोगों को विश्वास है कि मां उनकी जरूर सुनेंगी, क्योंकि मां अपने भक्तों को निराश नहीं करतीं। हालांकि मध्य प्रदेश के देवास में मां दुर्गा का एक ऐसा मंदिर हैं, जिससे लोग डरते हैं। इस मंदिर में जाने से भक्त डरते हैं। ऐसा नहीं है कि मां दु्र्गा के प्रति लोगों की आस्था नहीं है। लोग माता को मानते हैं और नवरात्र में यहां आते हैं, लेकिन बाहर से ही दर्शन कर चले जाते हैं। आइए आपको बताते हैं कि मां दुर्गा के इस मंदिर में क्यों जाने से डरते हैं लोग और क्या रहस्य है।