हिमाचल प्रदेश में देवी-देवताओं के बहुत मंदिर हैं, जिसकी वजह से इसे देवभूमि के तौर पर भी जाना जाता है। देवभूमि में ऐसे कई मशहूर मंदिर हैं, जिनकी अपनी खास विशेषता है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू शहर में ब्यास और पार्वती नदी के संगम के पास ऊंचे पर्वत पर भगवान शंकर का एक रहस्यमय मंदिर है, जिसकी गुत्थी आज तक कोई नहीं सुलझा पाया। हर 12 साल के बाद इस मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरती है, लेकिन इसके बाद भी मंदिर को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है। आइए जानते हैं इस रहस्यमय मंदिर के बारे में विस्तार से...