Mysterious Temple: मध्य प्रदेश में बेहद प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर स्थित है। इस मंदिर में दूर-दूर से लोग दर्शन के लिए आते हैं। यह मंदिर स्वर्ण आभूषणों के लिए मशहूर है। माना जाता है कि जो लोग गुजरात के द्वारिकाधीश मंदिर नहीं जा पाते वह इस तीन सौल पुराने मंदिर में आकर भगवान के दर्शन करते हैं और भगवान उनकी प्रार्थना स्वीकार करते हैं। इस मंदिर को बेहद चमत्कारी माना जाता है। रतलाम में स्थित मंदिर चमत्कारों के बारे में स्थानीय लोग बताते हैं। काशीराम पालीवाल ने इस मंदिर का निर्माण कराया था।
स्थानीय लोग बताते हैं कि मंदिर में भगवान द्वारिकाधीश की प्रतिमा रात में गायब हो जाती थी। भगवान की पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर के कपाट को शयन के लिए बंद कर दिए जाते थे, लेकिन सुबह मूर्ति गायब रहती थी। तब खोज होती थी तो मूर्ति को जहां से लाया गया था, उसी संत के पास मिलती थी।