धरती पर नौ दिनों तक कौन भेज रहा था रहस्यमयी सिग्नल?
- फोटो : Freepik
सेना की तरफ सुनामी के बारे में पता लगाने के लिए एक जहाज को भेजा गया। वहां ग्लेशियर को नुकसान हुआ था, जिसकी वजह सिर्फ 200 मीटर ऊंची मेगा-सुनामी हो सकती है। वैज्ञानिकों को पता चला कि एक बड़े भूस्खलन के कारण एक पहाड़ ढहकर ग्लेशियर में चला गया था। हिक्स ने बताया कि 'ठीक है, हम जानते हैं कि सुनामी आई, लेकिन सवाल है कि आखिर यह सिग्नल नौ दिनों तक क्यों आता रहा। वैज्ञानिकों को शोध के बाद पता कि यह सिग्नल एक घटना की वजह से आया था। इसे सीशे कहा जाता है। यह घटना तब होती है, जब पानी को झील जैसे जलाशय के एक तरफ से दूसरी तरफ धकेला जाता है।