फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mysterious Radio Signal: अंतरिक्ष से धरती को मिल रही हैं रहस्यमयी रेडियो तरंगें, वैज्ञानिकों ने की डरावनी भविष्यवाणी

Fri, 28 Jan 2022 11:16 AM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अंतरिक्ष से धरती पर आ रही है रहस्मयी तरंगे - फोटो : iStock
वर्तमान समय में खगोल विज्ञानिक अंतरिक्ष से जुड़े हुए रहस्यों को सुलझाने में लगे हुए हैं। ऐसे में अंतरिक्ष से एक बेहद ही डराने वाली खबर सामने आई है। इस खबर ने अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को खौफ में डाल दिया है। दरअसल, धरती से 4 हजार प्रकाश वर्ष दूर अंतरिक्ष में वैज्ञानिकों को किसी रहस्यमय चीज से रेडियो सिग्नल के आने का पता चला है। इस प्रकार के रेडियो सिग्नल को वैज्ञानिकों ने इससे पहले कभी नहीं देखा था। ये रेडियो सिग्नल हर 18 मिनट पर धरती पर आ रहे हैं। इस तरह की अंतरिक्ष में हो रही हलचल से वैज्ञानिक भी हैरान हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, ये एक न्यूट्रान तारा हो सकता है या फिर ये किसी सफेद तारे का अवशेष भी हो सकता है। इसका चुंबकीय क्षेत्र बहुत ज्यादा शक्तिशाली है, जिसके कारण इस तरह की तरंगे धरती पर आ रही हैं। ऐसा भी हो सकता है कि ये पूरी तरह से कोई दूसरी ही चीज हो। 
विज्ञापन

2 of 5
अंतरिक्ष से धरती पर आ रही है रहस्मयी तरंगे - फोटो : iStock
इससे पहले इस तरह के स्पेस ऑब्जेक्ट को साल 2018 मार्च के महीने में देखा गया था। इस रेडियो सिग्नल को धरती से देखने पर ये किसी चमकीले तरंग की तरह दिखाई दे रहा है। जब वैज्ञानिकों ने इसकी जांच की तो पता चला कि ये बड़ी मात्रा में ऊर्जा को छोड़ रहा है। ये एक तरह से खगोलीय लाइट हाउस की तरह दिखाई दे रहा है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
अंतरिक्ष से धरती पर आ रही है रहस्मयी तरंगे - फोटो : iStock
ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिक डॉक्टर नताशा हर्ले के निर्देशन में शोधकर्ताओं के एक दल ने इस बेहद रहस्यमय ऑब्जेक्ट की खोज की है। जब शोधकर्ताओं का ये दल ब्रह्मांड में मौजूद रेडियो तरंगों का नक्शा बना रहा था तभी उन्हें ये ऑब्जेक्ट दिखाई दिया। डॉक्टर नताशा के अनुसार, " जब हम अंतरिक्ष में निगरानी कर रहे थे तो ये ऑब्जेक्ट कभी सामने आता है और फिर गायब हो जाता है। ये घटना पूरी तरह से हैरान करने वाली है। एक अंतरिक्ष विज्ञानी के लिए ये बेहद चिंता का विषय है, क्योंकि इससे पहले इस तरह की कोई भी वस्तु नहीं देखी गई। 
 

4 of 5
अंतरिक्ष से धरती पर आ रही है रहस्मयी तरंगे - फोटो : Pixabay
डॉक्टर नताशा के अनुसार, ये हमारी धरती के बेहद पास है और हमारी आकाशगंगा के ठीक पीछे है। अगर इस ऑब्जेक्ट और धरती की दूरी की बात करें तो ये पृथ्वी से महज 4 हजार प्रकाशवर्ष दूर है। उन्होंने ये भी बताया कि ये "अल्ट्रा लांग पीरियड मैग्नेटर" से बिल्कुल मिलता जुलता है। ये हमारी उम्मीद से भी ज्यादा चमकीला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंतरिक्ष से धरती पर आ रही है रहस्मयी तरंगे - फोटो : iStock
इस ऑब्जेक्ट में बहुत ज्यादा चुंबकीय प्रभाव देखने को मिल रहा है, जो चुंबकीय ऊर्जा को रेडियो तरंगों में तेजी से बदल रहा है। इससे पहले ये घटना कभी नहीं देखी गई। यह शोध नेचर जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें