फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mysterious Radio Burst: ब्रह्मांड से आ रही हैं रहस्यमई रेडियो तरंगें, वैज्ञानिकों ने किया बड़ा खुलासा

Fri, 10 Jun 2022 06:25 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
कहां से आ रही थीं रहस्यमय रेडियो तरंगें? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
Mysterious Radio Burst: जैसे जैसे हम विज्ञान की दुनिया में आगे बढ़ रहे हैं, वैसे वैसे हमारे सामने ऐसी रहस्यमई चीजें आ रही हैं, जो हमारे मन में हजारों सवाल पैदा करती हैं। खगोल विज्ञान के तहत कई अक्सर ऐसे मामले सामने आते रहते हैं, जिसका जवाब वैज्ञानिकों के पास भी नहीं है, लेकिन वह निरंतर इन सभी सवालों पर से पर्दा हटाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में खगोलविदों ने हमसे तीन अरब प्रकाश वर्ष दूर स्थित एक बौनी आकाशगंगा से निकलने वाले रहस्यमय और तेज रेडियो बर्स्ट (Radio Burst) की गुत्थी को सुलझा लिया है।

नए शोध के मुताबिक, हाल के वर्षों में यह ब्रह्मांडीय वस्तु रेडियो बर्स्ट के अन्य डिटेक्शन की तुलना में बेहद अलग है। दरअसल, स्पेस में रेडियो तरंगों के मिलीसेकेंड लंबे बर्स्ट को फास्ट रेडियो बर्स्ट या FRB कहा जाता है। अकेले रेडियो बर्स्ट सिर्फ एक बार निकलते हैं और ये रिपीट नहीं होते। 
विज्ञापन

2 of 7
कहां से आ रही थीं रहस्यमय रेडियो तरंगें? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
वहीं बार-बार निकलने वाले फास्ट रेडियो बर्स्ट से लगातार छोटी और एनर्जेटिक रेडियो तरंगें बाहर निकलती रहती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, खगोलविद अपनी घरेलू आकाशगंगाओं में कुछ रेडियो बर्स्ट का पता लगाने में सक्षम हो गए हैं, लेकिन अभी इनके पीछे के कारण का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

3 of 7
कहां से आ रही थीं रहस्यमय रेडियो तरंगें? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
हालांकि, अच्छी बात ये है कि इन चमकदार और तीव्र रेडियो उत्सर्जन की उत्पत्ति के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने से वैज्ञानिकों को इनके पीछे के असली वजह को समझने में काफी मदद मिल सकती है। बता दें, 20 मई 2019 को जब एक रेडियो तरंगों का बर्स्ट निकला था तो खगोलविदों ने FRB 190520 नाम के ऑब्जेक्ट का पता लगाया था। 

4 of 7
कहां से आ रही थीं रहस्यमय रेडियो तरंगें? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
2019 में की गई थी बर्स्ट की खोज
चीन में शोधकर्ताओं ने फाइव-हंड्रेड-मीटर अपर्चर स्फेरिकल रेडियो टेलीस्कोप (FAST) का इस्तेमाल करते हुए नवंबर 2019 में टेलीस्कोप डेटा में विस्फोट की खोज की थी। ऐसे में कई बार ऑब्जर्वेशन करने के बाद खगोलविदों ने कुछ अजीबोगरीब महसूस किया।
विज्ञापन

5 of 7
कहां से आ रही थीं रहस्यमय रेडियो तरंगें? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
उन्होंने देखा कि ऑब्जेक्ट से बार-बार रेडियो तरंगों का बर्स्ट निकल रहा था। इसके बाद टीम ने 2020 में हवाई सुबारू टेलिस्कोप का इस्तेमाल करने से पहले बर्स्ट की उत्पत्ति का पता लगाने के उद्देश्य से VLA टेलिस्कोप का भी इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

6 of 7
कहां से आ रही थीं रहस्यमय रेडियो तरंगें? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
बौनी आकाशगंगा से आ रहा था रेडियो बर्स्ट
इसके बाद विजिबल लाइट में सुबारू की खोज में ये सामने आया कि बर्स्ट दूर स्थित एक बौनी आकाशगंगा के बाहरी इलाके से आया था। ये अध्ययन बुधवार को एक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। VLA की जांच में पता चला कि खगोलीय पिंड बर्स्ट के बीच कमजोर रेडियो तरंगों को भी छोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कहां से आ रही थीं रहस्यमय रेडियो तरंगें? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
लेकिन हमेशा की तरह इस नई खोज ने एक बार फिर से कई नए सवालों को जन्म दिया है, क्योंकि अब खगोलविदों का मानना है कि ये एफआरबी दो तरह के भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें