Mundari Tribe: दुनिया में कई रहस्यमयी जनजातियां पाई जाती हैं। इनके बारे में बेहद कम लोगों को ही जानकारी है। यह जनजातियां अपनी परंपराओं, रहन-सहन और खान-पान के लिए जाना जाती है। एक तरफ जहां लोग आधुनिक युग में अपनी परंपराओं को भूलते जा रहे हैं, तो दूसरी तरफ यह आदिवासी प्रजातियां अभी भी अपनी हजारों साल पुरानी परंपराओं का पालन करती हैं। यह जनजातियां जहां पर रहती हैं वहां इनका अधिकार होता है। इनके अधिकारों में सरकारें भी दखल नहीं देती हैं।
आज हम आपको एक ऐसी ही जनजाति के बारे में बताएंगे, जो गायों के लिए किसी की जान भी ले सकते हैं। इस जनजाकि के लोग गायों की रक्षा AK 47 जैसी खतरनाक हथियार से करते हैं। यह जनजाति अफ्रीकी देश सूडान में रहती है, जिसका नाम मुंदरी ट्राइब (Mundri Tribe) है। यह गाय को अपना सबकुछ मानते हैं। सूडान के मुंदरी जनजाति के इलाके में गायों पर कोई खतरा आ जाए, तो लोग जान लेकर या जान देकर गाय की रक्षा करते हैं।