फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: 'एक बल्लेबाज और कप्तान के तौर पर...' न्यूजीलैंड से लगातार तीन मैच हारने के बाद रोहित शर्मा का बयान

Sun, 03 Nov 2024 03:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

रोहित ने कहा कि घरेलू मैदान पर इस तरह से टेस्ट सीरीज गंवाने को आसानी से पचाया नहीं जा सकता है। भारतीय कप्तान ने यह भी स्वीकार किया कि वह अपने खुद के प्रदर्शन से भी निराश हैं।
विज्ञापन
1 of 5
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
मुंबई टेस्ट जीतने के साथ ही न्यूजीलैंड ने भारत को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हरा दिया। तीसरा टेस्ट हारने के बाद रोहित शर्मा भावुक नजर आए। उन्होंने हार की पूरी जिम्मेदारी ली है। रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर मिली निराशाजनक हार को अपने करियर का सबसे बुरा दौर बताया। रोहित ने मैच के बाद कहा, 'इस तरह का प्रदर्शन मेरे करियर का सबसे बुरा दौर होगा और मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं।'
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
उन्होंने कहा कि घरेलू मैदान पर इस तरह से टेस्ट सीरीज गंवाने को आसानी से पचाया नहीं जा सकता है। रोहित ने कहा, 'सीरीज गंवाने की बात पचाना मुश्किल है। सीरीज हारना, टेस्ट मैच हारना कभी भी आसान नहीं होता। यह आसानी से पचने वाली बात नहीं है। हमने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला। न्यूजीलैंड ने पूरी सीरीज में बेहतर प्रदर्शन किया। हमने कई गलतियां कीं।'
विज्ञापन

3 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित ने कहा, 'पहले दो टेस्ट में हमने पहली पारी में ज्यादा रन नहीं बनाए। इस मैच में हमने 28 रन की बढ़त हासिल की और फिर मिले लक्ष्य को हासिल किया जा सकता था। हम एक इकाई के रूप में खेलने में विफल रहे। जब आप इस तरह के लक्ष्य का पीछा कर रहे होते हैं तो आप चाहते हैं कि बोर्ड पर रन बने। यह मेरे दिमाग में था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। जब जो चाहते हो ऐसा नहीं होता तो यह अच्छा नहीं लगता।'

4 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : twitter
भारतीय कप्तान ने यह भी स्वीकार किया कि वह अपने खुद के प्रदर्शन से भी निराश हैं। उन्होंने कहा, 'मैं कुछ खास योजनाओं के साथ मैदान में उतरता हूं और इस सीरीज में वे योजनाएं सफल नहीं हो पाईं। हमने इन परिस्थितियों में अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला और इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। मैं कप्तान के रूप में और बल्लेबाजी में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाया। एक इकाई के रूप में हम मिलकर अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शुभमन गिल और ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
रोहित ने इस सीरीज में पंत, यशस्वी और गिल की बल्लेबाजी को सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा- इन तीनों ने ने दिखाया कि इन सतहों पर कैसे बल्लेबाजी करनी है। जब हम ऐसी पिच पर खेलते हैं तो आपको थोड़ा आगे रहना होगा और सक्रिय रहना होगा जैसा कि हम पिछले तीन-चार वर्षों में ऐसी पिचों पर खेल रहे हैं। हम जानते हैं कि कैसे खेलना है, लेकिन इस सीरीज में यह हमारे काम नहीं आई। मैं बल्ले और कप्तान दोनों के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सका, यह एक ऐसी बात है जो मुझे परेशान करेगी। हमने टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और यही इन हार का कारण है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें