फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2019: आज होलिका के साथ आतंकी मसूद और PUBG का पुतला भी जलेगा

Wed, 20 Mar 2019 12:27 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : twitter
भाईचारा,सद्भाव,उल्लास और मस्ती के त्योहार होली का रंग शहर पर चढ़ने लगा है। पिचकारी, रंग-गुलाल का मोल-भाव करती बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। आज शाम से देशभर में होलिका दहन कर होली के त्योहार की शुरुआत हो जाएगी। शाम के समय होलिका दहन किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : ANI
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के वर्ली इलाके में एक अनोखी होलिका बनाई गई है, जिसमें होलिका के साथ जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के पुतले को दहन किया जाएगा। इसके साथ PUBG गेम का भी दहन किया जाएगा। पुलवामा हमले के बाद जिस तरह पूरी दुनिया आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ी दिखी। हर किसी ने आतंक का जमकर विरोध किया।
 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : ANI
जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करवाने के भारत के प्रयासों में बार-बार अड़ंगा लगाने से चीन इस बार भी बाज नहीं आया। वहीं होलिका दहन से पहले जमशेदपुर में व्यपारियों ने चीनी समान जलाकर चीन का विरोध किया था।

4 of 5
- फोटो : ANI
बता दें कि होली का त्योहार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है और इस बार 21 मार्च को होली का त्योहार देश भर में मनाया जाएगा. इससे एक दिन पहले यानी 20 मार्च को होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाएगा, जिसे छोटी होली (Chhoti Holi) भी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

5 of 5
holi
20 मार्च 2019 को रात 8.58 से रात 11.47 बजे तक 
लाभामृत योग सुबह 6 से   सुबह 9 बजे तक 
शुभ योग सुबह 10.30 से सुबह 10.44 तक 
शुभामृत योग रात 10.30 से रात 12.00 बजे 
भद्रा के चलते सुबह 10.45 से पहले करें पूजन 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें