फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें कैसे टॉयलेट के पानी से शख्स बना रहा है इडली की चटनी, वीडियो हुआ वायरल

Sun, 02 Jun 2019 01:18 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
हम सभी लोग सड़क किनारे मौजूद ठेलों से छोले-कुल्चे, समोसा, इडली और भी बहुत सारी चीजें खाते हैं। लेकिन हम लोग इस बात पर ध्यान नहीं देते हैं कि कैसे बनता है। पर अब आपको ध्यान देने की जरुरत है। क्योंकि हम आपको ऐसी खबर बताने जा रहे हैं, जिसको सुनकर आप एक बार जरुर ठेले पर खाने से पहले सौ दफा सोचेंगे। एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग हैरान और परेशान दोनों ही हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल, मामला मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन का है, जहां सड़क किनारे एक शख्स शौचालय के पानी से इडली की चटनी बना रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 30 मई को इस वीडियो को ट्विटर पर मिली शेट्टी नाम की यूजर ने शेयर किया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
वीडियो में साफ दिख रहा है कि इडली बेचने वाला स्टेशन के टॉयलेट से गंदा पानी लेते हुए नजर आ रहा है। इस दौरान वीडियो बना रहे युवक ने जब उसको टोका तो इडली बनाने वाला शख्स सबकुछ छोड़कर अपने काम पर वापस लौट आया। 


 

4 of 5
इस मामले पर ‘फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन’ (एफडीए) के अधिकारी शैलेस अधव ने बताया कि इस व्यक्ति के खिलाफ जांच की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जो लोग व्यापार के लिए ऐसे तरीके अपनाते हैं उन सभी पर कार्रवाई की जाएगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इडली
वहीं रेलवे पुलिस का कहना है कि शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उन्होंने ट्वीट में लिखा कि इस तरह की हरकत को बर्दाशत नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें