फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mount Everest: क्यों बढ़ रही माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई? नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा, वजह जान हो जाएंगे हैरान

Thu, 03 Oct 2024 11:59 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
क्यों बढ़ रही माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई? नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : Freepik
Mount Everest: दुनिया का सबसे ऊंचा पर्वत माउंट एवरेस्ट है। यह समुद्र की सतह से 29,031.69 फीट ऊंचा है। अब इस पर्वत को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एवरेस्ट की ऊंचाई लगातार बढ़ती जा रही है। वैज्ञानिकों ने अध्ययन करके इसके पीछे की वजह का पता लगाया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, एवरेस्ट की ऊंचाई बढ़ने के पीछे एक विचित्र नदी है। वैज्ञानिकों का मानना है कि हिमालय में मौजूद एक नदी ने एवरेस्ट की ऊंचाई को 164 फीट बढ़ा दिया है। 

नए अध्ययन के मुताबिक, यह नदी करीब 75 किलोमीटर लंबी है। करीब 89 हजार साल पहले इसका दूसरी नदी में संगम हुआ था। इनकी वजह से इरोजन हो रहा है यानी मिट्टी टूट-टूटकर गिर रही है। इसके कारण एक बड़ी गहरी घाटी बनी। इससे जमीन के बड़े टुकड़े का नुकसान हुआ और यह पर्वत बना। 
विज्ञापन

2 of 5
क्यों बढ़ रही माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई? नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : Freepik
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के पृथ्वी विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक एडम स्मिथ का कहना है कि एवरेस्ट दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है। हिमालय में आमतौर पर ज्यादातर पर्वतों की ऊंचाई में 164 से 328 फीट का अंतर है, लेकिन एवरेस्ट दूसरी सबसे ऊंची चोटी K2 से 820 फीट ऊंचा है। इसका मतलब कुछ हैरान करने वाला हो रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
क्यों बढ़ रही माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई? नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : Freepik
हर साल इस गति से बढ़ रहा एवरेस्ट 

जीपीएस डेटा से जानकारी मिली है कि एवरेस्ट हर साल 2 मिलिमीटर की गति से ऊपर बढ़ रहा है। किसी भी पर्वत के ऊपर बढ़ने की गति से यह अधिक है। इसके कारण एडम स्मिथ और उनकी टीम ने हिमालय की नदियों का अध्ययन शुरू किया है।

तीसरे विश्व युद्ध की आहट! क्या सच हो रही है बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी? ईरान-इस्राइल की जंग से दुनिया में खौफ

4 of 5
क्यों बढ़ रही माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई? नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : Freepik
कौन सी नदी है एवरेस्ट के बढ़ने की वजह 

स्मिथ ने बताया कि एवरेस्ट के पास अरुण नदी है, जो L के आकार में बहती है। अधिक नदियां किसी पेड़ की तरह होती है, जिनकी मोटी शाखा होती है। यह कई शाखाओं में बंट जाती हैं, लेकिन अरुण नदी पूर्व से पश्चिम की तरफ बहती है। इसके बाद 90 डिग्री घूम कर हिमालय में दक्षिण की तरफ चली जाती है।

Mini Moon: दो महीने के लिए धरती के पास होंगे दो चंद्रमा, जानिए क्या है मिनी मून और कैसे देख सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्यों बढ़ रही माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई? नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : Freepik
अरुण का कोसी नदी में संगम हुआ है और नदी ने अपना स्वरूप बदला है। हाल ही में नेचर जियोसाइंस में यह स्टडी प्रकाशित हुई है। वैज्ञानिकों ने इस नदी को समझने के लिए कोसी नदी के नेटवर्क को समझा। यह नदी चीन, नेपाल और भारत में बहती है, जिसमें अरुण नदी समाहित हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें