हर एक के जीवन में मां एक अनमोल धरोहर की तरह होती है, जिसके बारे में शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान हर किसी के साथ नहीं रह सकता, इसलिए उसने मां को बनाया, ताकि भगवान की कमी को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
2 of 6
mother' day
- फोटो : अमर उजाला
आपने यह बात तो सुनी होगी बच्चे चाहे कितने भी बड़े क्यो न हो जाए मां के लिए उसका बेटा हमेशा एक छोटा बच्चा ही रहता है। लेकिन क्या आप जानते है लदंन में मां-बेटे की एक ऐसी जोड़ी है, जिनकी उम्र आपको हैरान कर सकती है।
विज्ञापन
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : \
यह जोड़ी है 100 वर्षीय एडा कीटिंग और उनका 82 साल का बेटा टॉम। इतनी ज्यादा उम्र होने के बावजूद यह दोनों एक साथ रहते हैं। यह बात 2016 की है टॉम जीवन में अकेले पड़ गए, टॉम ने फैसला किया कि अब वो लिवरपुल के मॉस व्यू केयर होम में रहने चले जाएंगे।
4 of 6
mother-son
टॉम की मां को जब यह ख्याल आया कि वहां टॉम की देखभाल कौन करेगा, इसके बाद एडा भी मॉस व्यू केयर होम में रहने चली आईं। मां बेटे की यह जोड़ी पिछले तीन साल से मॉस व्यू केयर होम में एक साथ रह रही है।
विज्ञापन
5 of 6
mother and son
मां-बेटे हर दिन साथ समय बिताते हैं, दोनों एक साथ आज भी इस उम्र में खेलते हैं। एडा आज भी हर रात टॉम को गुडनाइट कहकर ही अपने रूम में सोने जाती हैं। सुबह का नाश्ता दोनों एक साथ ही करते हैं और हैरानी की बात यह है कि एडा आज भी अपने बेटे टॉम को हिदायत देती हैं।
इनकी जोड़ी देखकर लगता है कि मां के रूप में बच्चे को निःस्वार्थ प्रेम और त्याग की प्राप्ति होती है, तो वहीं मां बनना किसी भी महिला को पूर्णता प्रदान करता है।