फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के महासंग्राम में खूब फूटा बयानों का बारूद, सत्ता से विपक्ष तक सब झुलसे

Sun, 12 May 2019 11:45 AM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 34
लोकसभा चुनाव 2019 के 'बयान बहादुर' - फोटो : Amar Ujala
लोकसभा चुनाव 2019 में नेताओं की जुबान से खूब विवादित बयान फूटे हैं। प्रधानमंत्री से लेकर मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और तमाम पार्टियों के नेताओं में जैसे होड़ लगी हो। कौन अपने बयान से कितना बखेड़ा खड़ा करता है। किसी ने धमकी भरे लहजे में अपने विपक्षी को धमकाया, तो किसी ने अपने प्रतिद्वंदी के ऊपर व्यक्तिगत हमले किए हैं। चुनाव प्रचार में नेता अपने विरोधियों पर निशाना साधने में इस हद तक गिर गए कि उन्होंने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी। तस्वीरों के साथ देखिए किसने क्या कहा--
 
विज्ञापन

2 of 34
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : Amar Ujala
नवजोत सिंह सिद्धू की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयानों की बारिश अब भी जारी है। मध्यप्रदेश के इंदौर में जनसभा के दौरान पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, 

मोदीजी उस दुल्हन की तरह हैं जो रोटी कम बेलती है और चूड़ियां ज्यादा खनकाती है ताकि मोहल्ले वालों को ये पता चले की वो काम कर रही है। बस यही हुआ है मोदी सरकार में। 

विज्ञापन

3 of 34
प्रियंका गांधी - फोटो : Amar Ujala
अंबाला में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता-जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है... मंच से सुनाकर पीएम नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला था। उन्होंने कहा,

"इतिहास गवाह है कि इस देश ने कभी अहंकार और घमंड को बर्दाश्त नहीं किया है। ऐसा अहंकार दुर्योधन में भी था।" 

4 of 34
सैम पित्रोदा - फोटो : Amar Ujala

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने 1984 के सिख दंगों पर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद भाजपा उस बयान को लेकर कांग्रेस पर लगातार हमलावार हैं। पित्रोदा ने कहा था,
 

अब क्या है 84 का? आपने (मोदी) क्या किया है पांच साल में, उसकी बात करिए। 84 में हुआ तो हुआ, आपने क्या किया? आपको रोजगार पैदा करने के लिए वोट दिया गया था, 200 स्मार्ट सिटी बनाने के लिए वोट मिले थे, आपने वो भी नहीं किया। 

विज्ञापन

5 of 34
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि राहुल गांधी का एक ही लक्ष्य है और वह है मेरी छवि खराब करना। उनके पिता और देश के पूर्व पीएम राजीव गांधी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा था, "राजीव गांधी को मिस्टर क्लीन कहा जाता है, लेकिन उनका जीवन 'भ्रष्टाचारी नंबर वन' के तौर पर खत्म हुआ।' बोफोर्स घोटाले का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस घोटाले के बाद राजीव गांधी की सरकार गिर गई थी।
विज्ञापन

6 of 34
अमित शाह - फोटो : Amar Ujala
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इन दिनों एक बयान हर जगह की चुनावी रैलियों में दे रहे हैं। वो पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय सेना द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहते  हैं, "मोदीजी ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक कराई, तो देश में उत्सव का माहौल था, लेकिन दो जगह मातम छाया था, एक तो पाकिस्तान में और दूसरा राहुल बाबा के घर।" 
विज्ञापन

7 of 34
राहुल गांधी - फोटो : Amar Ujala

मध्यप्रदेश के शहडोल में चुनावी सभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि नरेंद्र मोदी सरकार ने एक नया कानून बनाया है। जिसके तहत आदिवासियों की गोली मारकर हत्या की जा सकती है। क्योंकि राहुल ने देश के प्रधानमंत्री और उनकी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को अपनी उस टिप्पणी के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा।

8 of 34
नरेंद्र मोदी - फोटो : Amar Ujala
प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के बाड़मेर की  जनसभा  में पाकिस्तान को धमकी भरे लहजे में चेतावनी दी थी। पीएम ने कहा था, "भारत ने पाकिस्तान की धमकियों से डरने की नीति को छोड़ दिया है। वरना वो आए दिन 'हमारे पास न्यूक्लियर बटन है, हमारे पास न्यूक्लियर बटन है' यही कहते थे। तो हमने क्या न्यूक्लियर बटन दिवाली के लिए बचा कर रखा है क्या? हमने आतंकियों के मन में डर पैदा किया। हमने पाकिस्तान की सारी हेकड़ी निकाल दी, उसे कटोरा लेकर दुनियाभर घूमने के लिए मजबूर कर दिया। आपको सबको लगता है मैंने ठीक किया, लेकिन कांग्रेस और सबके साथियों को लगता है कि ठीक नहीं किया।

9 of 34
Yogi Adityanath - फोटो : Amar Ujala
बसपा अध्यक्ष मायावती ने सहारनपुर के देवबंद की रैली में मुस्लिमों से सपा-बसपा गठबंधन को वोट देने की अपील की थी। इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने मेरठ की जनसभा में कहा था कि अगर कांग्रेस, सपा और बसपा को अली पर विश्वास है तो हमें भी बजरंग बली पर विश्वास है। योगी के इस बयान के बाद चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भेजा था और जवाब देने को कहा था। अपने जवाब में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी मंशा गलत नहीं थी। वह भविष्य में इस तरह के बयान देने में सतर्कता बरतेंगे। आयोग ने सीएम योगी के 72 घंटे तक चुनाव प्रचार पर पाबंदी लगा दी थी।

10 of 34
राहुल गांधी - फोटो : Amar Ujala
राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह को हत्या का आरोपी बताया था। राहुल गांधी ने कहा था कि हत्या के आरोपी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, वाह क्या शान है, अच्छा जय शाह का नाम सुना है, जादूगर है जय शाह, 50 हजार रुपए को तीन महीने में 80 करोड़ बना दिया वाह,शान है। इसके लिए अहमदाबाद मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने राहुल को समन जारी किया है।

11 of 34
नरेंद्र मोदी
महाराष्ट्र के लातूर में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "मेरे फर्स्ट टाइम वोटर्स को कहना चाहता हूं कि क्या आपके जीवन का पहला वोट पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक करने वाले वीर जवानों को समर्पित हो सकता है। मैं मेरे फर्स्ट टाइम वोटर्स से कहना चाहता हूं कि आपका पहला वोट पुलवामा में जो वीर शहीद हुए हैं उन वीर शहीदों के नाम समर्पित हो सकता है क्या।" पीएम के इस बयान के बाद विपक्ष ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की थी कि प्रधानमंत्री सेना और शहीदों के नाम पर वोट मांग रहे हैं। 

12 of 34
साध्वी प्रज्ञा - फोटो : Amar Ujala
भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने 26/11 मुंबई हमले में शहीद हेमंत करकरे पर विवादित बयान देते हुए कहा था, "मैंने हेमंत करकरे से कहा तेरा सर्वनाश होगा। जिस दिन मैं गई थी उस दिन इसके सूतक लग गया था। ठीक सवा महीने में जिस दिन इसको आतंकवादियों ने मारा उस दिन सूतक का अंत हो गया।" इस आपत्तिजनक बयान के बाद देश में उनकी खूब आलोचना हुई थी। 

13 of 34
आजम खान - फोटो : Amar Ujala
एक चुनावी सभा में सपा नेता आजम खान ने मर्यादा की सारी हदें तोड़ते हुए रामपुर से भाजपा की उम्मीदवार जया प्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा था, 'आपने 10 साल जिनसे अपना प्रतिनिधित्व कराया उसकी असलियत समझने में आपको 17 साल लगे, मैं 17 दिन में ही समझ गया कि....खाकी रंग का है। इस बयान के बाद चुनाव आयोग ने 72 घंटे तक आजम पर चुनाव प्रचार पर लगा दी थी। 

14 of 34
प्रियंका गांधी - फोटो : Amar Ujala
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेठी में बयान दिया कि यहां की जनता को पता है कि अमेठी किसके दिल में रहती है। उन्होंने अमेठी से भाजपा की उम्मीदवार स्मृति के लिए कहा था कि ईरानी यहां आती हैं और लोगों को जूते बांटती हैं। ये कहने के लिए कि अमेठी की जनता के पास पहनने के लिए जूते नहीं हैं। वह ये सोचती हैं कि ये राहुल गांधी का अपमान है, लेकिन ये राहुल गांधी का नहीं बल्कि पूरे अमेठी की जनता क अपमान है।

15 of 34
मेनका गांधी - फोटो : Amar Ujala
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने सुलतानपुर में इशारों में मुस्लिम मतदाताओं को चेतावनी दी। उन्होंने कहा था कि मैं मुस्लिमों के समर्थन से जीतना चाहती हूं। अगर वह मुझे वोट नहीं करेंगे तो मैं उनकी सहायता नहीं करूंगी। उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए वहां मौजूद लोगों से ही सवाल कर दिया। कहा- ये बात सही है कि नहीं? ये आपको पहचानना पड़ेगा। मेनका गांधी सुल्तानपुर से भाजपा की प्रत्याशी हैं।

16 of 34
योगी अदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के 'बाबर की औलाद' वाले भाषण पर चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा था। चुनाव आयोग की तरफ से नोटिस मिलने के बाद उन्होंने कहा था कि भजन करने के लिए जाते हैं क्या मंच पे? उखाड़ देने के लिए और अपने विरोधी को घेरने के लिए मंच पर जाते हैं। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उनके द्वारा दिए गए विवादित बयान पर चुनाव आयोग की तरफ से नोटिस मिलने के बाद उनका ये बयान सामने आया था। 

17 of 34
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Amar Ujala
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नरेंद्र मोदी के राष्ट्रवाद पर सवाल उठाए और कहा कि पूरे देश में टैक्स टेररिज्म छाया हुआ है। जिससे अर्थव्यवस्था ठप हो गई है। केजरीवाल ने कहा कि मोदी का राष्ट्रवाद फर्जी है। उनका राष्ट्रवाद धोखा है। मोदी ने छद्म राष्ट्रवाद का मायाजाल बना दिया है।

18 of 34
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Amar Ujala
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा था कि 'मनोज तिवारी नाचता बहुत अच्छा है। पांडेय जी को नाचने नहीं आता, काम करना आता है। इस बार काम करने वाले को वोट देना, नाचने वाले को वोट मत देना।' केजरीवाल ने नाचने वाले बयान पर मनोज तिवारी ने कहा कि मुझे गाली देना सीधे तौर पर पूर्वांचल के लोगों का अपमान है।

19 of 34
हार्दिक पटेल - फोटो : Amar Ujala
गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने वाराणसी में पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा था कि मोदी कहते थे कि मां गंगा ने मुझे बुलाया है लेकिन अब तो मां गंगा ने भी कह दिया कि ऐसा निकम्मा बेटा मुझे नहीं चाहिए।

20 of 34
नरेंद्र मोदी - फोटो : Amar Ujala
पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी शिविर पर हवाई हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों के बीच हुए टकराव में भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान का विमान पड़ोसी देश में जा गिरा था और भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को पाकिस्तान ने बंदी बना लिया था। बाद में पाक ने उन्हें रिहा कर दिया था। अपने गृह राज्य गुजरात के पाटण में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि अगर पाकिस्तान भारतीय पायलट को नहीं लौटाता तो वह ''कत्ल की रात होती। 

21 of 34
बदरुद्दीन अजमल - फोटो : Amar Ujala
असम के धुबरी लोकसभा सीट से सांसद बदरुद्दीन अजमल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। असम के चिरांग में मीडिया से बातचीत के दौरान बदरुद्दीन ने कहा था, 'देश में मोदी विरोधी जितने भी गठबंधन हैं, उसमें वह भी शामिल हैं। वे सब मिलकर इस बार देश से मोदी जी को देश से बाहर निकालेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मोदीजी कहीं ना कहीं जाकर चाय की दुकान चलाएंगे और पकौड़े भी बेचेंगे।'

22 of 34
जिग्नेश मेवानी - फोटो : Amar Ujala
गुजरात से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी ने आम आदमी पार्टी की पूर्वी दिल्ली से प्रत्याशी आतिशी के लिए प्रचार किया था। सीमापुरी इलाके में प्रचार करते हुए उन्होंने लोगों से कहा था  "वे गुजरात से आए हैं, लेकिन वे झूठ नहीं बोलते।" यह सुनते ही जनसभा में खड़े लोग जोर-जोर से तालियां बजाने लगे। 

23 of 34
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : Amar Ujala
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर करारा हमला बोला। लगातार जारी वार-पलटवार की कड़ी में कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ सिद्धू को इस तरह फ्रंटफुट पर खड़ा किया था।  सिद्धू ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा था "काम सारा अधूरा, झूठ पूरा। मोदी सिर्फ फ्लैगशिप प्रोग्राम करते हैं। झूठ की लहर में डूबे हैं प्रधानमंत्री, मोदी के नाम बड़े दर्शन खोटे। मेरे सवालों का जवाब नहीं देते मोदी।"

24 of 34
सलमान खुर्शीद - फोटो : Amar Ujala
पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। उसमें वो कह रहे हैं कि ‘योगी लड़ाई किससे मानते हैं, मुझे इस बात की खुशी है कि योगी मुझसे लड़ाई मानते हैं, उन्होंने यदि मेरे बारे में कुछ कहा है तो मैं उनसे एक ही प्रश्न पूछना चाहता हूं। खुर्शीद ने कहा था कि योगीजी से कहिए कि रिश्ते में मैं उनका बाप लगता हूं, अब वो उसके लिए क्या कहेंगे? बेटा कितना नाकारा निकला, गोमाता को पूरा खाना भी नहीं पहुंचाता है। इस बात वह जब चाहें जहां चाहें बहस कर लें, चाहें तो किसी गोशाला में कर लें, जिससे पता चले कि गायें उनके साथ हैं या मेरे साथ।

25 of 34
साध्वी प्रज्ञा - फोटो : Amar Ujala
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक निजी चैनल को इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने कहा कि वह बाबरी मस्जिद ढांचे पर चढ़ी थीं और उसे गिराने में मदद की थी। साध्वी प्रज्ञा ने आगे कहा था कि बाबरी मस्जिद की जगह राम मंदिर बनाया जाएगा। साध्वी प्रज्ञा ने कहा 'मैंने ढांचे पर चढ़कर तोड़ा था। अब वहीं राम मंदिर बनाएंगे। इस बयान को लेकर चुनाव आयोग ने आचार संहिता उल्लंघन मामले में प्रज्ञा ठाकुर के चुनाव प्रचार पर तीन दिन की रोक लगा दी थी।

26 of 34
मनोज सिन्हा - फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय मंत्री और गाजीपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा ने अपने संसदीय क्षेत्र गाजीपुर में चुनाव प्रचार के दौरान विपक्षियों को धमकाया था। मनोज सिन्हा ने कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार के धन पर राजनीति करने वाले लोगों को देश की जनता और भाजपा कार्यकर्ता जमींदोज कर देंगे। भाजपा कार्यकर्ता की तरफ अगर किसी ने उंगली उठाई या आंख दिखाई तो वो उंगली और आंख सलामत नहीं रहेगी।

27 of 34
पंकजा मुंडे - फोटो : Amar Ujala
महाराष्ट्र की भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने राहुल गांधी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। महाराष्ट्र के जालना में सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने की बात को लेकर उन्होंने कहा, "हमारे जवानों पर कायरतापूर्ण हमले के बाद हमने सर्जिकल स्ट्राइक की। जबकि कुछ लोग पूछते हैं कि सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत कहां हैं। मैं कहती हूं कि राहुल गांधी के शरीर पर बम बांधकर उन्हें वहां भेज देना चाहिए, तब उन्हें समझ में आएगा।"

 

28 of 34
उमा भारती - फोटो : Amar Ujala
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर भाजपा सरकार की केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने विवादित बयान दिया था। मीडिया से बात करते वक्त किसी ने उमा भारती से पूछा कि लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी के सक्रिय होने पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है। इस पर उमा भारती ने प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा पर निशाना साधते हुए चोरी का आरोपी कहा था। उमा भारती ने कहा, 'कुछ नहीं, जिसका पति चोरी के आरोप में हो, उसको तो लोग चोर की पत्नी को किस नजर से देखा जाता है, हिन्दुस्तान उसी नजर से देखेगा उनको।

29 of 34
साक्षी महाराज - फोटो : Amar Ujala
उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने अपने बयान से राजनीतिक गालियारों में हलचल मचा दी। अपने संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार दौरान साक्षी महाराज ने वोट मांगते हुए मतदाताओं को डराते हुए कहा था "मैं संन्यासी हूं, आपके दरवाजे भीख मांगने आया हूं। अगर एक संन्यासी को मना किया तो इसमें आपका ही नुकसान है। साक्षी महाराज ने शास्त्रों का हवाला देते हुए कहा कि ये मैं नहीं कह रहा हूं। ये तो शास्त्रों में लिखा हुआ है। अगर आप मांगने वाले की इच्छा पूरी नहीं करते हैं तो आप पाप के भागीदार होते हैं। इतना ही नहीं साक्षी महाराज ने कहा मैं आपकी गृहस्थी के सभी पुण्य भी ले जाऊंगा और अपने पाप आपको दे जाऊंगा।"  

30 of 34
सीताराम येचुरी - फोटो : Amar Ujala
माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा था- रामायण और महाभारत भी लड़ाई और हिंसा से भरी है।  लेकिन एक प्रचारक के तौर पर उसे केवल एक महाकाव्य बताया जाता रहा हैं। उन्होंने कहा "यह दावा करना ठीक नहीं है कि हिंदू हिंसक नहीं हो सकते।" माकपा के महासचिव ने कहा था  "रामायण और महाभारत हिंसा के उदाहरणों से भरे पड़े हैं।" 
  

31 of 34
सतपाल सिंह सत्ती - फोटो : Amar Ujala
हिमाचल प्रदेश में मंडी संसदीय क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के नामांकन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की जुबान एक बार फिर लड़खड़ा गई थी । उन्होंने विरोधियों को चेतावनी देते हुए कहा था, 'मोदी जी की तरफ अगर कोई उंगली उठाएगा, हम लोग उसकी बाजू काट कर हाथ में दे देंगे।' साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को देखकर भावुक हो जाने की बात भी कही। इससे पहले सत्ती ने राहुल गांधी को लेकर अपशब्द कहे थे। जिसपर चुनाव आयोग ने उनपर कार्रवाई की थी।

32 of 34
वरुण गांधी - फोटो : Amar Ujala
अपनी मां मेनका गांधी के लिए चुनाव प्रचार करने सुल्तानपुर पहुंचे वरुण गांधी ने कहा था " मैं संजय गांधी का लड़का हूं, मैं इन लोगों से अपने जूते खुलवाता हूं"  वरुण ने कहा था कि एक इंसान बिना स्वाभिमान के केवल एक लाश होता है। मैं एक ही चीज आपको कहना चाहता हूं, किसी से डरने की जरुरत नहीं है। केवल एक से डरा जाता है और वो भगवान है। अपने पाप और गुनाहों से लोगों को डरना चाहिए, किसी मोनू-टोनू से डरने की जरूरत नहीं है। मैं खड़ा हूं यहां पर, मैं संजय गांधी का लड़का हूं, मैं इन लोगों से अपने जूते खुलवाता हूं।" 

33 of 34
भारती घोष - फोटो : Amar Ujala
पश्चिम मेदिनीपुर जिले के घाटाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व आइपीएस अधिकारी भारती घोष ने तृणमूल कांग्रेस के लोगों को सीधे तौर पर धमकी देते हुए कहा था कि उन्हें आखिरी चेतावनी दी जा रही है। यदि वे नहीं मानेंगे, तो उत्तर प्रदेश से 1000 भाजपा कार्यकर्ताओं को यहा बुला लिया जाएगा। इसके बाद अंदाजा लगा लें, कि क्या होगा? भाजपा के लोग तब घरों से निकाल-निकालकर लोगों की पिटाई करेंगे। फिर कोई बचाने भी नहीं आएगा।
विज्ञापन

34 of 34
कवासी लखमा - फोटो : Amar Ujala
छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक कवासी लखमा ने कांकेर जिले में एक रैली में ईवीएम पर विवादित बयान देते हुए कहा था " ईवीएम में एक नंबर का ही बटन दबाएं, कोई दूसरा बटन दबाया तो करंट लगेगा।"
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें